देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
15-Feb-2025 07:21 PM
By Viveka Nand
Bihta Airport: बिहार के विकास के लिहाज से शनिवार का दिन मील का पत्थर साबित हुआ। बिहटा में बहुप्रतीक्षित एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने इस परियोजना के लिए एक रूसी कंपनी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। यह कार्य 459.99 करोड़ रुपये की लागत से इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) मोड में पूरा किया जाएगा। यह कंपनी टर्मिनल भवन ही नहीं आईटी सिस्टम भी बनाएगी.
इस परियोजना के तहत बिहटा में नया एकीकृत टर्मिनल भवन, यूटिलिटी बिल्डिंग,एलिवेटेड रोड,इलेक्ट्रो-मैकेनिकल कार्य, एयरपोर्ट सिस्टम,आईटी सिस्टम, सुरक्षा प्रणाली सहित व्यापक रखरखाव और संचालन कार्य होगा. वर्क आर्डर जारी करने के साथ ही परियोजना की निविदा प्रक्रियापूरी हो चुकी है। तकनीकी बोली 21 नवंबर 2024 को और वित्तीय बोली 20 दिसंबर 2024 को CPP पोर्टल के माध्यम से खोली गई थी। इसके बाद एएआई ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।
30 प्रतिशत कम लागत में बनेगा एयरपोर्ट
एयरपोर्ट निर्माण की कुल लागत 459.99 करोड़ रुपये है, जो कि अनुमानित लागत 665.85 करोड़ रुपये से 30.92% कम है। इसमें 438 करोड़ रुपये पूंजी निर्माण पर और 21.99 करोड़ रुपये संचालन एवं रखरखाव पर खर्च किए जाएंगे। एएआई ने कंपनी को दस दिनों के भीतर कम से कम तीन डिजाइन कंसल्टेंट के प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इन प्रस्तावों का तकनीकी मूल्यांकन करने के बाद, अंतिम कंसल्टेंट का चयन किया जाएगा।
बिहटा एयरपोर्ट का महत्व
बिहटा एयरपोर्ट का निर्माण पटना हवाईअड्डे पर बढ़ते यात्री दबाव को कम करने के लिए किया जा रहा है। इस नए टर्मिनल के बनने से पटना और आसपास के क्षेत्रों में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी, जिससे बिहार की आर्थिक और औद्योगिक प्रगति को नया आयाम मिलेगा। हवाई अड्डे पर एक समय में 3,000 यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी और विमानों के लिए 10 पार्किंग-वे बनाए जाएंगे, ताकि A-321, B-737-800, A-320 किस्म के विमानों की पार्किंग हो सके। रनवे की लंबाई 3700 मीटर तक बढ़ाने की योजना है। अनुमान है कि 2027 के अंत तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।