ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / bihar / BIHAR: बिना टिकट AC बोगी में सफर कर रही सरकारी शिक्षिका ने TTE...

BIHAR: बिना टिकट AC बोगी में सफर कर रही सरकारी शिक्षिका ने TTE को धमकाया, परिजनों को स्टेशन पर बुलाकर किया हंगामा, बोलीं..मुड़ी काट देंगे

बिहार में ट्रेन के एसी कोच में बिना टिकट यात्रा कर रही महिला और टीटीई के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। टिकट मांगने पर महिला ने टीटीई को धमकाया और फिर पिता और परिवारवालों को बुलाकर स्टेशन पर जमकर हंगामा किया।

08-Oct-2025 03:46 PM

By First Bihar

BIHAR: ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रही बिहार के सरकारी स्कूल की महिला टीचर और टीटीई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वायरल वीडियो में महिला एसी कोच में बैठकर सफर कर रही है और टीटीई टिकट चेकिंग कर रहे हैं। टीटीई उक्त महिला को सरकारी स्कूल का टीचर बता रहा है कह रहा है कि आप टिकट दिखाईए जब महिला ने टिकट नहीं दिखाया तब टीटीई कहने लगा कि आप एसी कोट छोड़ दूसरे बोगी में चली जाए। फिर वो कहता है कि यह हमेशा बेटिकट यात्रा करती है। टिकट मांगने पर टिकट भी नहीं दिखाती है। 


इतना सुनते ही महिला टीटीई के मोबाइल पर हाथ मारती है। फिर टीटीई को फालतू आदमी कहने लगती है। उसके बाद सीट से उठकर आगे की बढ़ने लगती है। महिला ने टीटीई पर परेशान करने का आरोप लगाती है। फिर फोन करके अपने परिजनों को अगले स्टेशन पर बुलाती है और फिर खूब हंगामा होने लगता है। मौके पर जीआरपी भी पहुंच जाती है। इस दौरान युवती और उसके परिजनों ने जीआरपी की उपस्थिति में टीटीई के साथ बदसलूकी करने लगते हैं, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वही महिला टीटीई का सिर काटने की धमकी देती वायरल वीडियो में दिखती है। 


यह भी आरोप है कि ट्रेन खुलने के बाद महिला के परिजन टीटीई को ट्रेन से खींचने की भी कोशिश करते हैं। वायरल यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जाता है कि लेकिन यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग महिला के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं। कह रहे हैं कि बिना टिकट यात्रा करना जुर्म है। ऐसे में टीटीई को चालान काटना चाहिए था और महिला को पुलिस के हवाले करना चाहिए था। जबकि महिला वीडियो में कह रही हैं कि उसने टिकट ले रखा था, टीटीई ने टिकट फाड़ दिया। जबकि वीडियो में टीटीई महिला से टिकट मांगते हैं तो वो कहती है कि जा रही हूं मुझे परेशान करने के लिए आप ऐसा कर रहे हैं।


 टीटीई कहता हैं प्लीज मैडम यहां से चले जाइए हमारे चेकिंग अथॉरिटी एरिया से हट जाईए। आपके पास टिकट नहीं है जबकि आप बिहार सरकार में मास्टर हैं, सरकारी कर्मचारी रहते हुए बिना टिकट के एसी बोगी में चलती है। फिर कहने लगी की आप ऐसे रिकॉर्डिंग किसी महिला का नहीं कर सकते हैं. आप महिला को परेशान कर रहे हैं। फिर महिला मोबाइल पर हाथ मारने लगती है। टीटीई कहता है कि रिकॉर्डिंग हो रहा है हाथ मत लगाईए। महिला कहती है कि टिकट है ठीक है..आप एसी क्लास में हैं टिकट दिखाइए। फिर वह टीटीई को फालतू आदमी कहने लगती है। 


टीटीई कहता है कि फालतू हम नहीं आप है..अपने फालतू कह रही है तो ठीक हैं हम कह दिये तो खराब लग गया। ये बिहार सरकार में मास्टरनी है लेकिन बिना टिकट के एसी बोगी में यात्रा करती है। टीटीई के अड़ जाने के बाद महिला अपना बैग उठाकर दूसरे कोच में जाती नजर आती है। इसके बाद एक दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला अपने पिता और परिवार के लोगों को स्टेशन पर बुला लेती है। ट्रेन के रुकने के बाद पुलिस की मौजूदगी में ये लोग टीटीई से बहस करने लगते हैं। 


महिला और उसके पिता टीटीई पर यह आरोप लगा रहे हैं कि टीटीई ने टिकट लेकर फाड़ दिया है और महिला के साथ बदसलुकी की है। जबकि पहले वीडियो में टिकट दिखाने का कोई फुटेज नहीं है। टीटीई कहता है कि बोगी में बैठे यात्री इसका गवाह है कि महिला ने टिकट नहीं दिखाया था। जब ट्रेन खुल है और उसमें सवार टीटीई जाने लगता हैं तब महिला और उसके परिजन उसका पीछा करते हैं और अंत में महिला कहती है कि मूरी काट देंगे। सोशल मीडिया पर यह दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं।