Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
18-Apr-2025 07:26 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Weather Update: बिहार में आंधी-पानी का मौसम जारी है। बारिश और आंधी के साथ वज्रपात होने की संभावना लगातार बनी हुई है। गुरुवार को तो गोपालगंज, सीतामढ़ी, सीवान, पूर्वी चंपारण और शिवहर में मेघगर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि की अधिक संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया था। आंधी, ठनका और बारिश की यह स्थिति आज भी जारी रहने की संभावना है।
IMD की ओर से आज बिहार के 32 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इनमें से 12 जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है, इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज यानी 18 अप्रैल को उत्तर पूर्वी बिहार जैसे सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। साथ ही मेघगर्जन, व्रजपात और ठनका गिरने की संभावना भी अधिक है। इस दौरान इन जिलों में हवा की गति झोंकों के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है।
इसके अलावा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चम्पारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर , दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, और नवादा जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर मेघगर्जन, व्रजपात और ठनका गिरने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। इसलिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, पटना, नालंदा, जहानाबाद और गया में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 21 से 22 अप्रैल के बाद से बिहार का मौसम पूरी तरह से शुष्क हो जाएगा। एक-दो दिनों के बाद बारिश की स्थिति थमते ही तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी।