देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
11-Dec-2024 09:26 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: बिहार में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पटना सहित राज्य के कई जिलों में घने कोहरे और ठंडी हवाओं से जनजीवन को अस्त-व्यस्त होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक घने कोहरे की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक उत्तर बिहार में हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चेतावनी जारी की है।
दरअसल, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और पछुआ हवा के कारण बिहार में लगातार तापमान नीचे गिर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, धूप खिलेगी फिर भी तापमान गिरेगी। न्यूनतम तापमान अभी और नीचे लुढ़केगा। पूरा उत्तर बिहार 12, 13, 14 और 15 दिसम्बर तक हाड़ कपाने वाली ठंड की चपेट में रहेगा। पछिया हवा कनकनी बढ़ाएगी। ऐसे में सतर्क रहें और सावधान रहें।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान:
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 जिलों में मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पुर्णिया और कटिहार शामिल हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई है।
ठंड के दौरान सावधानी बरतें
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पछुआ हवाओं के कारण ठंड में और इजाफा होगा। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह ठंड के दौरान सावधानी बरतें। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें और गर्म चाय, कॉफी या दूध का सेवन करें। इसके साथ ही कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण वाहन चलाते समय सावधान रहें।