देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
24-Sep-2024 07:06 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में जाते-जाते एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले दो- तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से कई जिलों के लिए बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को राज्य के दो दर्जन से अधिक जिलों में बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के दक्षिण और उत्तर-पूर्व के हिस्से में बारिश के साथ साथ वज्रपात की संभावना जताई है। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में एक ट्रफ लाइन का क्षेत्र विलीन हो गया है। मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवादी संरचना बना है। जिसके कारण बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, समस्तीपुर, राजधानी पटना, नालंदा, शेखपुरा समेत अन्य जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने को कहा है। मौसम विभाग ने अपील की है कि बारिश के दौरान बहुत जरुरत हो तभी घरों से बाहर निकले और आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करे।
बता दें कि पड़ोसी राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। राज्य की नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण नीचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है। जल संसाधन विभाग ने पूरी मुस्तैदी से कमान संभाल ली है और नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किया है।