ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / Bihar Weather: बिहार में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ गिरेंगे ओले,...

Bihar Weather: बिहार में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ गिरेंगे ओले, इन जिलों के लिए IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

19-Mar-2025 07:52 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अनुसार, 21 मार्च से लेकर 3 से 4 दिनों तक राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना बनी है। इसका असर दक्षिण बिहार के सभी जिलों एवं उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में दिख सकता है। वहीं मक्के की फसल और रवि की फसल लगाए किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 


मौसम विभाग ने 21 मार्च से रोहतास,औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के कुछ-कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि, 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही 22 मार्च, 23 मार्च और 24 मार्च तक पूरे राज्य में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी रहेगी। साथ ही राज्य के अधिकतम और न्यूनतम  तापमान में भी तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज होने का पूर्वानुमान है।


वहीं राज्य में मंगलवार से तेज हवा का प्रवाह शुरू हो गया है। राजधानी पटना सहित कई जिलों में तेज गति से हवा चली, इसका असर आज बुधवार और कल गुरुवार को भी देखने को मिल सकता है। दोपहर के समय तक राज्य के अधिकांश जिलों में सतही हवा 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तो कहीं-कहीं झोंके के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है। हालांकि आसमान पूरी तरह साफ रहने वाला है।