ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / Bihar Weather: बिहार में अगले 6 दिनों तक बारिश का प्रकोप, आज 2...

Bihar Weather: बिहार में अगले 6 दिनों तक बारिश का प्रकोप, आज 2 दर्जन जिलों के लिए अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार के 24 जिलों में आज येलो अलर्ट। 2-7 अक्टूबर तक राज्य भर में मूसलाधार वर्षा, तेज हवाएं और बिजली गिरने का भी रहेगा खतरा। पटना में हल्की फुहारें, तापमान 37°C तक..

01-Oct-2025 07:47 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में सितंबर की चिलचिलाती धूप के बाद अब अक्टूबर में बारिश का प्रकोप लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने आज 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, साथ ही यह भी बताया है कि 2 से 7 अक्टूबर तक भारी वर्षा का दौर चलेगा। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर अंडमान सागर से मजबूत होकर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, यह 3 अक्टूबर को दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र के तटों से टकराएगा। इसका असर बिहार के कई जिलों पर पड़ेगा।


पटना में आज तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है, लेकिन बादल छंटते ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो जाएगी। न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा, मगर उमस 80% से ऊपर होने से गर्मी असहज लगेगी। सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार जैसे सीमांचल जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल में हल्की फुहारें, जबकि बाकी इलाकों में मध्यम स्तर की वर्षा संभव है। IMD ने सलाह दी है कि पेड़ों के नीचे न खड़े हों, खुले खेतों से दूर रहें और बिजली कड़कने पर घरों में शरण लें।


बीते 24 घंटों में बिहार सूखा ही रहा, मुजफ्फरपुर 34 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला रहा। लेकिन अब यह नमी भरी हवाएं खेतों को सींचेंगी। खरीफ फसलें सितंबर की 30% कम बारिश से पीड़ित थीं, अब वे राहत पा सकती हैं। मौसम की यह करवट पूजा-उत्सवों में भी बाधा डालने का काम करेगी।