ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट

Home / bihar / Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में फिर गिरा तापमान, अगले 72 घंटों...

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में फिर गिरा तापमान, अगले 72 घंटों में मामला होगा और गंभीर; अलर्ट जारी

Bihar Weather: हिमालय पर बर्फबारी की वजह से उत्तर-पश्चिमी हवाएं अब बिहार को कंपा रही हैं। जिरादेई में रात का पारा 16.4°C तक लुढ़का। अगले 72 घंटे में पारा 2-3 डिग्री और जाएगा नीचे..

08-Nov-2025 07:35 AM

By First Bihar

Bihar Weather: हिमालय की चोटियों पर ताजा बर्फबारी ने बिहार को ठंड की चादर ओढ़ने पर मजबूर कर दिया है। उत्तर-पश्चिम से आ रही बर्फीली हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से मैदानों में उतर रही हैं। शुक्रवार को राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने चेताया है कि अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान में और 2 डिग्री की कमी आएगी।


शुक्रवार रात जिरादेई में पारा 16.4 डिग्री सेल्सियस तक उतरा। पटना में न्यूनतम 18.7 डिग्री, गया 17.2 डिग्री, भागलपुर 19.1 डिग्री और दरभंगा में 19.8 डिग्री दर्ज हुआ। सुबह 6 बजे तक हल्की धुंध छाई रही। पूर्णिया में दृश्यता महज 800 मीटर रह गई। दिन चढ़ते ही धूप निकली जिसके बाद लोगों को थोड़ी सी राहत मिली।


शनिवार को भी यही हाल रहेगा। सुबह हल्का कोहरा, दिन में आंशिक बादल। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। पछुआ हवा 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड तक चलेगी। धूप कमजोर रहेगी, इसलिए शरीर पर गर्मी का असर उतना नहीं पड़ेगा। रविवार और सोमवार को पारा और भी लुढ़केगा। आने वाले दिनों में उत्तर बिहार में 18 डिग्री, दक्षिण में 15 डिग्री तक पारा पहुंच सकता है।


मौसम केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया है कि हिमालय में बर्फबारी का दौर तेज है। इससे ठंडी हवाएं बिहार तक बेरोकटोक पहुंच रही हैं। नवंबर मध्य तक न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री तक आ सकता है। कोहरे की मोटी चादर छाने लगेगी। बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलते वक्त मास्क के साथ मफलर जरूर बांधना चाहिए।


राजधानी से लेकर गांव तक रुटीन बदल गया है। सुबह 7 बजे तक सड़कें सूनी दिख रहीं। स्कूल बसें देर से निकल रही हैं। चाय-पकौड़े की दुकानों पर लंबी कतारें हैं। किसान धान सुखाने में जुटे हैं, ठंडी हवा फसल को फायदा पहुंचा रही है। दिसंबर आते-आते बिहार पूरी तरह सर्दी की गिरफ्त में होगा। फिलहाल गर्म कपड़े निकाल लें, क्योंकि ठंड अब रुकने वाली बिल्कुल नहीं।