देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
06-Feb-2025 05:51 AM
By First Bihar
Bihar Weather मौसम विभाग ने बिहार में एक बार फिर से ठंड के लौटने की संभावना व्यक्त किया है. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार शाम या शुक्रवार से बिहार में तेज सर्द उत्तर-पश्चिम हवा चलने की संभावना है. इससे बिहार में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है. उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुंचा है, जिससे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है.छह फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने का पूर्वानुमान है.
सर्द पछुआ हवा बढ़ाएगी ठंड
बिहार में इस वर्ष कड़ाके की ठंड का असर देखने को नहीं मिला.मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के मजबूत नहीं होने की वजह से ऐसा हुआ. जनवरी में कुछ दिनों को छोड़कर इस सीजन कड़ाके की ठंड का अभाव रहा. फरवरी में भी तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है. इस वजह से दिन में तो लोगों को गर्मी महसूस हो रही है. सुबह और शाम गुलाबी ठंड है. लेकिन, मौसम विभाग ने बिहार के मौसम को लेकर एक बार फिर से अपडेट किया है. मौसम विभाग का कहना है कि 6 फरवरी से सर्द पछुआ हवाओं के बहाव तेज होगा. इस वजह से तापमान में गिरावट होगी. बिहार में लोगों को ठंड महसूस होगी. कहीं कहीं आसमान में बादल भी दिख सकते हैं.
इन जिलों में छाया रहेगा कोहरा
पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चम्पारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया जिलों के एक या दो जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया रहने की संभावना है. हालांकि धूप निकलने से इसका असर तुरंत खत्म हो जाएगा. अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने का पूर्वानुमान है. 6 फरवरी से तापमान में 2-3°C की गिरावट की संभावना है. राज्य के अधिकांश भागों में 6 फरवरी से मध्यम से तेज गति की पछुआ हवा चलने का पूर्वानुमान है.