ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / Bihar Weather: आज बिहार के 35 जिलों में दिखेगा बारिश का तांडव, IMD...

Bihar Weather: आज बिहार के 35 जिलों में दिखेगा बारिश का तांडव, IMD का अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार में दशहरा के बीच IMD ने आज 35 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी के लो-प्रेशर से 2-7 अक्टूबर तक मूसलाधार वर्षा, तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा..

02-Oct-2025 07:30 AM

By First Bihar

Bihar Weather: दशहरा का उत्साह पूरे बिहार में अपने चरम पर था लेकिन आसमान ने इस पर पूरी तरह से खलल डाल दिया। कई जिलों में मूसलाधार वर्षा ने लोगों के प्लान को चौपट कर डाला है और अब भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को 35 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, राज्य में 2 से 7 अक्टूबर तक हल्की से अति भारी बारिश का दौर चलेगा।


बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में बने निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर अंडमान सागर से मजबूत होकर 3 अक्टूबर को दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र तटों से टकराएगा। इसका असर बिहार, झारखंड और पूर्वी भारत पर पड़ेगा, जहां 50 किमी/घंटे की हवाएं और वज्रपात की आशंका है। सितंबर की 30% कम वर्षा के बाद यह बारिश राहत तो लाएगी, लेकिन साथ ही यह बाढ़ और जलजमाव का खतरा भी बढ़ा रही है।


पटना में आज तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, लेकिन बादल घिरते ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो जाएगी। न्यूनतम 26 डिग्री और 80% उमस से चिपचिपाहट बनी रहेगी। पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा जैसे सीमांचल जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी सबसे गंभीर है। मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, जमुई, बांका में भी भारी वर्षा संभव, जबकि भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, गया, जहानाबाद में हल्की-मध्यम फुहारें गिर सकती हैं। IMD ने सलाह दी है कि बिजली कड़कने पर पेड़ों, खंभों या खुले मैदानों से दूर रहें।


बुधवार को पटना, गया, भागलपुर, बक्सर, सीवान, बेगूसराय, बांका, जमुई, नालंदा, सुपौल, गोपालगंज, सासाराम, समस्तीपुर में तेज बारिश हुई। शेखपुरा में पेड़ पर बिजली गिरने से आग लग गई। 4-6 अक्टूबर को दक्षिणी-पूर्वी जिलों में भारी जबकि उत्तरी हिस्सों में मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 7 अक्टूबर को तीव्रता कम होगी, लेकिन हल्की वर्षा जारी रहेगी। अक्टूबर के पहले पखवाड़े में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान है।