ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन

Home / bihar / Bihar Weather Today: बिहार में सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड, दिन में मिलेगी राहत; जानिए.....

Bihar Weather Today: बिहार में सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड, दिन में मिलेगी राहत; जानिए.. अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Weather Today: बिहार में सुबह-शाम ठंड और कोहरे का असर जारी है। दिन में धूप से आंशिक राहत मिलेगी, जबकि अगले चार दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

13-Jan-2026 07:10 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Weather Today: बिहार के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम में कनकनी और पछुआ हवा से लोगों की परेशानी बढ़ गई है हालांकि दोपहर में तेज धूप के कारण राहत जरूर महसूस हो रही है। अगले चार दिनों तक मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।


दरअसल, बिहार में सुबह और शाम के समय लोगों को कनकनी का एहसास होगा, जबकि दिन में धूप निकलने से ठंड से आंशिक राहत मिलेगी। सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5.6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।


राज्य का अधिकतम तापमान 20.6 से 27.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 4.6 से 11.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।


सोमवार सुबह राज्य के अधिकांश शहरों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। वहीं पूर्णिया और सुपौल में बहुत घना कोहरा देखने को मिला, जिससे सुपौल में दृश्यता घटकर मात्र 10 मीटर रह गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 27 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में और सबसे कम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस समस्तीपुर के पूसा में रिकॉर्ड किया गया।


पटना में मंगलवार सुबह हल्के स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिलेगी। न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहने के कारण सुबह और शाम लोगों को ठंड का एहसास बना रहेगा।