वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
07-Apr-2026 07:02 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Weather Alert: बिहार में अगले 24 घंटे के भीतर मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने बुधवार, 7 अप्रैल को राज्यभर में आंधी, बारिश, मेघगर्जन, बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। खासकर उत्तर बिहार में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, दरभंगा, पूर्णिया समेत राज्य के 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि पटना, भागलपुर और गया सहित अन्य जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। कोसी और सीमांचल क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी आशंका जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, तेज आंधी और मेघगर्जन से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। साथ ही कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
उत्तर बिहार, कोसी और सीमांचल के जिन जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया और किशनगंज शामिल हैं। इन इलाकों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और किसानों को खराब मौसम के दौरान खेतों में काम न करने की सलाह दी है।
पिछले 24 घंटों में पश्चिम चंपारण, मधुबनी, औरंगाबाद और जमुई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण और 11 अप्रैल से संभावित पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले एक सप्ताह तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। तापमान की बात करें तो अगले 2-3 दिनों में रात के तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन दिन का तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद फिर 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।