देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
07-Jan-2025 06:35 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में आने वाले दिनों में ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है। सोमवार देर रात से प्रदेश में पछुआ हवा चलना शुरू हो गया है, जो मंगलवार से और तेज होने की उम्मीद है। इस कारण अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मंगलवार की सुबह राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। इससे दृश्यता कम होकर 150 से 200 मीटर तक रह सकती है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट जाएगा और धूप निकलेगी। अहले सुबह से ही राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कुछ जिलों में घना कोहरा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और दरभंगा के कुछ स्थानों में घना से बहुत घना कोहरा होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने राज्य के लोगों से अपील की है कि वह सतर्क और सावधान रहें। वाहन चलाने वाले लोगों को खास सावधानी बरतनी होगी। इससे पहले सोमवार को प्रदेश में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई थी, जिससे लोगों को भीषण ठंड से कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
सोमवार को पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में घना कोहरा छाया रहा। प्रदेश का सबसे गर्म स्थान सीतामढ़ी का पुपरी रहा, जहां तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे ठंडा स्थान छपरा रहा, जहां तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा।