ब्रेकिंग न्यूज़

तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज

Home / bihar / Bihar Weather: बिहार में इस दिन से दिखेगा ठंड का असली रूप, मौसम...

Bihar Weather: बिहार में इस दिन से दिखेगा ठंड का असली रूप, मौसम विभाग ने चेताया

Bihar Weather: बिहार में पछुआ हवाओं से तापमान लुढ़का, पूर्णिया में विजिबिलिटी 450 मीटर। दिसंबर 1 से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 12 जिलों को लेकर अलर्ट जारी..

28-Nov-2025 07:02 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में अब तक सर्दी का ट्रेलर चल रहा था लेकिन अब असली फिल्म दिसंबर 1 से शुरू होगी। मौसम विभाग के अनुसार 28 नवंबर को उत्तरी जिलों में न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जबकि पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और गोपालगंज में दृश्यता महज 450 मीटर रह गई है। पछुआ हवाओं की रफ्तार 30-40 किमी/घंटे होने की वजह से सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। कैमूर के भभुआ में तापमान 7.4°C रिकॉर्ड हुआ है जो इस सीजन का न्यूनतम है। वैज्ञानिकों का कहना है कि दिसंबर के पहले हफ्ते से भयंकर ठंड की लहर चलेगी और यह जनवरी तक बनी रहेगी।


शुक्रवार सुबह भी पटना, गोपालगंज, बेतिया, सीतामढ़ी, मोतिहारी, खगड़िया, बेगूसराय, मधेपुरा, सुपौल और किशनगंज में घना कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी 100-200 मीटर तक सिमट गई, जिससे हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। ट्रेनें 1-2 घंटे लेट चलीं। IMD ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, किशनगंज, औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, सासाराम, कैमूर, जहानाबाद, सारण और शिवहर में 48 घंटे का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सुबह 5-10 बजे के बीच घना कोहरा और दृश्यता 50-200 मीटर रहने की आशंका है। उत्तरी बिहार में ठंड सबसे ज्यादा असर करेगी।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से न्यूनतम तापमान 1-3 डिग्री और गिरेगा। अधिकतम तापमान 26-30 डिग्री तक रहेगा, लेकिन पछुआ की वजह से विंड चिल 4-5 डिग्री कम महसूस होगा। लोगों को गर्म कपड़े, मफलर और मास्क पहनने की सलाह दी गई है। सुबह-शाम बाहर कम निकलें, वाहन चालक फॉग लाइट जलाएं और 30 किमी/घंटे से ज्यादा स्पीड से न चलें।