ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट

Home / bihar / Bihar Water Sports : अब विहार में भी गोवा जैसा ...शुरू होंगे वॉटर...

Bihar Water Sports : अब विहार में भी गोवा जैसा ...शुरू होंगे वॉटर स्पोर्ट्स, बढ़ेगा पर्यटन रोमांच

Bihar Water Sports : बिहार में अब मिलेगा गोवा जैसा वाटर स्पोर्ट्स का मजा। जानिए किन-किन जिलों में शुरू हो रही है रोमांच से भरपूर वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां।

09-May-2025 09:57 AM

By First Bihar

Bihar Water Sports : अब बिहार में भी पर्यटक गोवा जैसे वाटर स्पोर्ट्स का आनंद उठा सकेंगे। राज्य सरकार ने पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, बांका, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, पूर्णिया और गया जिलों में वॉटर स्पोर्ट्स सुविधाओं के विकास का निर्णय लिया है। इस योजना का उद्देश्य पर्यटकों को रोमांचक अनुभव देना और राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना है।


कहां-कहां मिलेंगी सुविधाएं?

पहले चरण में पटना के दीघा घाट (गंगा नदी), मोतिहारी की मोती झील, पश्चिम चंपारण के अमवा वन और बांका के ओढ़नी झील में वॉटर स्पोर्ट्स की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले दिनों में मुजफ्फरपुर, मुंगेर, पूर्णिया और गया में भी जल क्रीड़ाओं की शुरुआत की जाएगी।


मनिका मन झील में बनेगा पर्यटन केंद्र

मुजफ्फरपुर के मनिका मन झील क्षेत्र में पर्यटन ढांचे के विकास पर 476.11 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यहां डबल ऊंचाई वाला डाइनिंग एरिया, रसोईघर, ओपन सीटिंग डेक, बहुउद्देशीय हॉल, पार्किंग, चिल्ड्रन पार्क और वॉटर स्पोर्ट्स सुविधाएं विकसित की जाएंगी।


हाई स्पीड मोटर बोट और एडवेंचर का आनंद

सभी केंद्रों पर हाई स्पीड मोटर बोट भी उपलब्ध होंगी, जो बच्चों और युवाओं को विशेष रूप से आकर्षित करेंगी। ये सुविधाएं न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार देंगी, बल्कि पर्यटकों को बिहार के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के साथ रोमांचक अनुभव भी देंगी।


विकास कार्यों की निगरानी जारी

मुंगेर के हवेली खड़गपुर झील, गया और पूर्णिया में भी बुनियादी ढांचे का विकास तेज़ी से हो रहा है। पूर्णिया में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू करने के लिए स्थानीय अनापत्ति प्रमाणपत्र की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।


बिहार पर्यटन को नई उड़ान

वॉटर स्पोर्ट्स की यह योजना बिहार के पर्यटन में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है। इससे न केवल पर्यटन का दायरा बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।