कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक
02-Mar-2023 09:52 AM
By First Bihar
KHAGARIA: अपराधियों पर लगाम लगाने को लेकर अब सक्रिय पुलिस को फर्जी वर्दीधारी की सक्रियता से परेशानी बढ़ गई है. बता दे बिहार के खड़िया से एक फर्जी दरोगा गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार फर्जी दरोगा सुपौल के वार्ड नंबर सात का रहने वाला है.
बताया जा रहा है गिरफ्तार फर्जी दरोगा पिछले तीन महीने से उक्त मकान में किराए पर रह रहा था. जिसके आवास से वर्दी, नेम प्लेट, लैपटॉप, तीन मोबाइल भी बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार फर्जी दरोगा यहां बीते तीन महीने से उक्त मकान में किराए पर रह रहा था.
इस बात कि जानकारी लगने के बाद एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में दरोगा पंकज यादव और अन्य के द्वारा की गई कार्रवाई में फर्जी दरोगा को पकड़ा गया है. वही इस फर्जी दरोगा को आसपास के लोग फर्जी दरोगा को अजय बाबू कहते थे. वो वहां के लोगों को बताता था कि वो बीपीएससी और यूपीएससी पास है और अपना जमाता था.
जब थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने फर्जी दरोगा से पूछताछ की, तो उसने बताया कि 2 नवंबर 2022 को वह खगड़िया पुलिस लाइन में नए दारोगा के रूप में योगदान किया है और समाहरणालय के क्राइम ब्रांच में प्रतिनियुक्त है. फर्जी दरोगा ने अपना जॉइनिंग लेटर भी दिया. जब एसपी के आदेश पर उक्त दरोगा के बारे में नेट और पुलिस लाइन में सत्यापन किया गया तो वह फर्जी निकला.