पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
20-May-2023 10:28 AM
By First Bihar
ARRAH: बिहार के आरा जिले से इंसानियत को तार तार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. जहां एक 12 साल की नाबालिग विक्षिप्त बच्ची के साथ उसके गांव के ही चार बच्चियों के पिता ने रेप की घटना को अंजाम दिया. जैसे ही इस घटना की जानकारी पीड़िता के परिजन और आसपास के लोगों को मिली उन्होंने मौके पर पहुंच कर आरोपी अधेड़ की पहले जमकर पिटाई कर दी. उसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
यह घटना जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र एक गांव की है. बताया जा रहा है मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिक बच्ची के साथ रेप की घटना हुई है. इस घटना की जानकारी जैसे ही मुफस्सिल थाना पुलिस को मिली. तुरंत पहुँच जांच में जुट गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी खुद चार बच्चियों का पिता है.
लोगों ने बताया कि आरोपी बच्ची को कुछ खाने का लालच देकर अपने साथ मढ़ई में ले जाकर गंदा काम कर रहा था. उसी वक्त बच्ची की भाभी ने उसे देख लिया. पुलिस ने पीड़ित बच्ची की भाभी के बयान के आधार पर मामला दर्ज करते हुए अधेड़ गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया. साथ ही रेप पीड़ित बच्ची का मेडिकल जांच कराने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई. दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक बताया गया है कि गुरुवार को लगभग 6.30 बजे जब वो अपने घर में काम कर रही थी. उसी समय गांव के 50 वर्षीय पुत्र ओकिला नंद पासवान उसके घर आया और मानसिक रूप से विक्षिप्त ननद का हाथ पकड़ कर घर के बाहर खेत में ले गया. जहां मड़ई में ले जाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया.
वही पीड़िता की भाभी ने उसे अपनी ननद के शोर शुनाई दी. जब वो मौके पर पहुंची तो देखा कि नंद पासवान बच्ची के साथ गंदा काम कर रहा था. शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए और उसकर जमकर धुनाई कर दी. जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.