ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / Bihar Vidhansabha:पटना समेत 4 जिलों में 'जाम' की समस्या से त्राहिमाम...कोइलवर पुल को...

Bihar Vidhansabha:पटना समेत 4 जिलों में 'जाम' की समस्या से त्राहिमाम...कोइलवर पुल को बचाने की गुहार, विधानसभा में सरकार ने दिया यह जवाब

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा में आज सड़क जाम की समस्या पर सवाल जवाब हुआ.कोइलवर पुल को बचाने को लेकर सदन में भाजपा विधायक ने गुहार लगाई.

19-Mar-2025 10:58 AM

By Viveka Nand

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा में आज सड़क जाम की समस्या पर सवाल जवाब हुआ। भाजपा विधायक अमरेंद्र सिंह ने सवाल उठाया कि जाम की समस्या अंतहीन है. कोइलवर पुल को बचाने के लिए काम करना होगा. सड़कों पर भारी वाहन कई कतार में खड़ी हो जाती है. प्रशासन का काम है कि वो भारी गाड़ियों को कतारबद्ध तरीके से खड़ा कराये. आरा, पटना,सारण और अरवल जिलोंं में आपसी तालमेल न होने की वजह से जाम की समस्या रहती है. पटना जिले में कोईलवर पुल के समीप सोन नदी पर बांध है, उस पर बैरियर लगा होता था, उसे तोड़ दिया गया है. बैरियर लगाई जाय, साथ ही सड़क को चौड़ा किया जाय. 

पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने सदन में बताया कि जाम की समस्या है. जिला प्रशासन को भी निदेशित किया गया है कि परिवहन विभाग से सामंजस्य कर जाम को खत्म कराएं. विभाग ने निदेशित किया है कि किसी भी पुल पर भारी वाहनों को नहीं खड़ा करना है. इस संबंध में जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से कहा गया है. कोईलवर पुल हो या चाहे दूसरा पुल,किसी भी पुल पर भारी वाहनों को खड़ा करने पर मनाही है. 

मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि सड़क को खत्म कराने के लिए वैकल्पिक मार्ग पर काम किया जा रहा है. इस संबंध में एनएच के ऑर्थरिटी को भी निदेशित किया गया है. स्पीकर नंदकिशोर यादव ने कहा कि जाम की समस्या से सारे लोग परेशान है. इस समस्या के समाधान को लेकर पथ निर्माण मंत्री को और काम करना होगा. आसन से स्पीकर ने यह नियमन दिया.