चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप
25-Jul-2025 11:00 AM
By Viveka Nand
Bihar New: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है. अंतिम दिन भी विपक्षी विधायक हंगामा-नारेबाजी करते रहे. प्रश्नकाल की शुरूआत जैसे ही हुई राजद-कांग्रेस और वामदल के विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए। विपक्षी सदस्य टेबल पलटने लगे, इस पर विस अध्यक्ष ने कहा कि टेबल मत पलटिए,इसके बाद भी हंगामा नहीं रूका तो अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी.
काला कपड़ा पहने देख नीतीश कुमार ने विपक्षी विधायकों का उड़ाया मजाक
विधानसभा में जब विपक्ष हंगामा कर रहा था तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे. उन्होंने विपक्षी सदस्यों के काले कपड़े पहनकर सदन आने पर मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा कि यह सब एक ही तरह का कपड़ा पहने हुए है. एक बात तो क्लियर कट हो गया. हम रोज देख रहे हैं कि एक ही तरह का कपड़ा पहन कर आ रहा है. सब अलग-अलग पार्टी वाले लोग एक ही तरह का कपड़ा पहने हुए है. सब उल्टा पुल्टा कर रहा है. आपलोगों को मालूम है सरकार ने कितना काम किया है, चारों तरफ लोगों को फायदा हो रहा है. हर तरह से काम किया गया है .ऐसा ही कपड़ा पहन लो तो यही हाल होगा. अभी लोग यही कर रहा है. पहले एक दो दिन हंगामा होता था बाकी सब दिन काम होता था.
हेलमेट पहनकर विधानसभा पहुंचे सत्ता पक्ष के विधायक
गुरुवार को बिहार विधानसभा के भीतर भारी हंगामे और विधायकों के बीच झड़प की घटनाओं के बाद आज जेडीयू और भाजपा के विधायकों ने हेलमेट पहनकर विधानसभा में प्रवेश किया। इन विधायकों का कहना है कि उन्हें डर है कि महागठबंधन के विधायक कभी भी हमला कर सकते हैं और उनका सिर फोड़ सकते हैं। इसी डर और सुरक्षा की भावना से उन्होंने हेलमेट पहनना जरूरी समझा। विधानसभा में प्रवेश करने के बाद उन्होंने कहा कि महागठबंधन के विधायक अब गुंडागर्दी पर उतर आए हैं, इसलिए हम अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनकर सदन में आए हैं।