ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / Bihar Vidhansabha: विधायकों-विधान पार्षदों को फिर से मिला पुराना अधिकार, शिक्षा मंत्री ने...

Bihar Vidhansabha: विधायकों-विधान पार्षदों को फिर से मिला पुराना अधिकार, शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में की बड़ी घोषणा...

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायक एक बार फिर से शोर गुल करने लगे.

18-Mar-2025 10:39 AM

By Viveka Nand

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा में आज मंगलवार को प्रश्नकाल की शुरूआत हुई। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सदन में मौजूद हैं.प्रश्नकाल के दौरान उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकेत्तर कर्मियों की बहाली का मुद्दा उठा. भाजपा विधायक अरूण शंकर प्रसाद ने यह सवाल लाया. 

भाजपा विधायक अरूण शंकर प्रसाद ने कहा की उच्च शिक्षण संस्थानों में 16000 से अधिक पद हैं. बड़ी संख्या में पद खाली है. सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि हमने वाइस चांसलर के साथ मीटिंग की थी. सही रिक्ति के लिए पोर्टल बनाई गई थी. जो रिक्ति भेजी गई उसमें त्रुटियां पाई गई. एक महीने में रिक्ति मांगी गई है. उसके बाद स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड से हम लोग नियुक्ति करेंगे. मंत्री ने कहा कि बीपीएससी के माध्यम से हमने सहायक प्रोफेसर की 2000 नियुक्तियां हो गई हैं .इसे भी हम लोग अति शीघ्र पूरा करने की कोशिश करेंगे.

विधायकों-विधायकों को फिर से मिला बड़ा अधिकार

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि प्रबंधन समिति में जो व्यवस्था पूर्व में थी, जिसमें विधायक पार्षद अध्यक्ष होते थे. हमने फिर से उस व्यवस्था को लागू कर दिया है. बीच में जो बातें थी उसे विलोपित कर दिया गया है. इस घोषणा पर पूरे सदन ने शिक्षा मंत्री को बधाई दी. स्पीकर नंदकिशोर यादव ने कहा कि इसके लिए आप बधाई के पात्र हैं.