ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / बिहार विधानपरिषद की 24 सीटों की मतगणना कल होगी, प्रशासनिक तैयारियां पूरी

बिहार विधानपरिषद की 24 सीटों की मतगणना कल होगी, प्रशासनिक तैयारियां पूरी

06-Apr-2022 09:20 AM

PATNA : स्थानीय प्राधिकार विधान परिषद चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. वोटों की गिनती सात अप्रैल गुरूवार को सुबह आठ बजे शुरू होगी. सभी 24 जिलों में मतपेटी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है. मतगणना स्थल की बैरिकेडिग की जा रही है. प्रवेश द्वार एवं मतगणना केंद्र परिसर में दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी.


24 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. मतगणना केंद्र पटना, नालंदा, गया, औरंगाबाद, नवादा, भोजपुर, रोहतास, सारण, सीवान, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुंगेर, बेगूसराय, सहरसा, भागलपुर, मधुबनी, पूर्णिया व कटिहार में बनाए गए हैं. 


स्थानीय प्राधिकार कोटे की 24 सीटों की मतगणना प्रीफेंशियल (वरीयता) वोट के आधार पर होगी. प्रथम वरीयता के वोट के आधार पर कोटा का निर्धारण किया जाएगा. सूत्रों ने बताया कि इस चुनाव में बूथवार वोटों की गिनती नहीं होती, सबसे पहले सभी वोटों को आपस में मिला दिया जाएगा. 


50-50 बैलेट पेपर के बंडल बनाए जाएंगे. इनमें मान्य वोटों व अमान्य वोटों को अलग किया जाएगा. मान्य वोटों में दो से भाग देकर प्राप्त संख्या में एक अंक जोड़ दिया जाएगा और वही कोटा निर्धारित होगा. जैसे, सौ मान्य वोट का कोटा 51 निर्धारित होगा. इसके बाद प्रथम गणना में ही 51 वोट या उससे अधिक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को विजेता घोषित किया जाएगा.