ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / bihar / नीतीश के एक और मंत्री को लोगों ने खदेडा, आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर...

नीतीश के एक और मंत्री को लोगों ने खदेडा, आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय की जबरदस्त बेइज्जती वाला वीडियो देखिये

25-Oct-2020 05:38 PM

MADHUBANI: बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के मंत्रियों के भारी विरोध का सिलसिला जारी है. मधुबनी के लौकहा में आज नाराज लोगों ने आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय को खदेड़ दिया. मोटर साइकिल से जनसंपर्क करने निकले मंत्री लक्ष्मेश्वर राय की लोगों ने जमकर बेईज्जती की. लोग क्षेत्र में काम नहीं होने से नाराज थे.




मंत्री लक्ष्मेश्वर राय लौकहा क्षेत्र से विधायक हैं. जेडीयू ने उन्हें फिर से मैदान में उतारा है. लेकिन लोगों कि शिकायत है कि लक्ष्मेश्वर राय ने पांच साल तक कोई काम नहीं किया. लिहाजा उनका कई जगहों पर विरोध हो रहा है. आज नाराज लोगों ने उनकी जमकर फजीहत की.


दरअसल मंत्री लक्ष्मेश्वर राय आज बाइक पर सवार होकर क्षेत्र में जनसंपर्क करने निकले थे. सिसवार गांव में उन्हें आक्रोशित ग्रामीणों और सिसवार युवा शक्ति संगठन के लोगों ने घेर लिया. आक्रोशित ग्रामीणों के तेवर को देखते हुए मंत्री जी ने वहां से निकल जाना चाहा लेकिन लोगों ने उनकी बाइक को रोक लिया. कुछ लोगों ने बाइक की हवा निकालनी शुरू कर दी. मजबूरन मंत्री जी को बाइक से उतरना पडा.



आक्रोशित ग्रामीणों ने मंत्री को टूटी सड़कें दिखायीं. पूछा कि 5 सालों में उन्होंने क्या किया. मंत्री सफाई देने की कोशिश करते रहे लेकिन लोग सुनने को तैयार नहीं थे. आखिरकार लक्ष्मेश्वर राय किसी तरह से वहां से बचकर निकले.


लक्ष्मेश्वर राय के क्षेत्र में सिसवार पंचायक के युवाओं ने नेताओं से हिसाब मांगने के लिए युवा शक्ति नाम का संगठन बनाया है. सिसवान युवा शक्ति ने एलान किया है कि वे मंत्री लक्ष्मेश्वर राय को अपने ही पंचायत में नहीं बल्कि आस पास के इलाके में भी वोट मांगने नहीं देंगे.