ब्रेकिंग न्यूज़

देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए

Home / bihar / Bihar News: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में 19 बैठक..किस दिन कौन से...

Bihar News: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में 19 बैठक..किस दिन कौन से काम होंगे, जानें पूरा शेड्यूल...

Bihar News: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 2 फरवरी 2026 से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान कुल 19 बैठकें होंगी। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण और आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया जाएगा, जबकि 3 फरवरी को 2026-27 का बजट पेश होगा।

15-Jan-2026 03:52 PM

By Viveka Nand

Bihar News: बिहार विधान मंडल के बजट सत्र की शुरुआत 2 फरवरी से होगी, जो 27 फरवरी 2026 तक चलेगी. इस दौरान कुल 19 बैठक होगी. पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा, इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण का प्रस्तुत किए जाएंगे. इसके बाद शोकप्रकाश के बाद विधानसभा के पहले दिन की कार्रवाही समाप्त हो जाएगी .

विधानमंडल का बजट सत्र

बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दूसरे दिन 3 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आय-व्ययक का उपस्थापन किया जाएगा. इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद होगा. 4 तारीख को शब-ए-बारात की छुट्टी रहेगी. 5 फरवरी को राज्यपाल की अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद एवं सरकार का उत्तर होगा . 6 फरवरी को 2026- 27 के आय-व्ययक पर सामान्य विमर्श होगा, वहीं 7 और 8 फरवरी को विधानसभा की बैठक नहीं होगी .

इस बार बजट सत्र में 19 बैठक होगी...

9 फरवरी को आय-व्यय पर सामान्य वाद-विवाद एवं सरकार का उत्तर होगा. इसके साथ ही तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी का उपस्थापन किया जाएगा. 10 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 की आय व्यय के अनुदानों की मांग पर वाद- विवाद एवं मतदान होगा. 11 फरवरी को इसी मुद्दे पर वाद-विवाद और सरकार का उत्तर होगा, इसके बाद विनियोग विधेयक पर चर्चा होगी. 12 और 13 फरवरी को आय-व्ययक के अनुदानों की मांग पर वाद-विवाद तथा मतदान होगा. 14- 15 फरवरी को विधानसभा की बैठक नहीं होगी. 16,17, 18, 19 और 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक के अनुदानों की मांग पर वाद-विवाद तथा मतदान होगा.  21 और 22 फरवरी को बैठक नहीं होगी.

27 फरवरी का समाप्त हो रहा विधानसभा का बजट सत्र

23 फरवरी को विनियोग विधेयक पर वाद- विवाद तथा सरकार का उत्तर होगा. 24 फरवरी को राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य किए जाएंगे. 25 फरवरी को गैर सरकारी सदस्यों के कार्य (गैर सरकारी संकल्प) लिए जाएंगे . 26 फरवरी को राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य होंगे.  बजट सत्र के अंतिम दिन 27 फरवरी को भी गैर सरकारी संकल्प लिए जाएंगे.