‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी
25-May-2025 02:49 PM
By Viveka Nand
Bihar Transport News: महिला अधिकारी ने अपने ही रैंक के पुरूष अधिकारी के खिलाफ शिकायत कर दी. बस क्या था...विभाग ने जांच बिठाया, जांच अधिकारी ने आनन-फानन में जांच की. रिपोर्ट के बाद विभाग ने महिला अधिकारी की शिकायत को सत्य पाते हुए पुरूष अधिकारी को मुख्यालय बुला लिया.
महिला मोटर निरीक्षक की शिकायत पर हुई जांच
परिवहन विभाग ने 21 मई को एक आदेश जारी किया है. पत्र में कहा गया है कि मोटरयान निरीक्षक बेतिया ### कुमारी द्वारा बेतिया के ही दूसरे मोटरयान निरीक्षक संतोष कुमार दास के खिलाफ 1 फरवरी 2025 को शिकायत पत्र दिया गया था. जिस आलोक में मामले की जांच संयुक्त आयुक्त सह सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार मुजफ्फरपुर से कराई गई। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाये गए। इस संबंध में संतोष कुमार दास से स्पष्टीकरण की मांग की गई। दास द्वारा दिए गए जवाब से परिवहन विभाग संतुष्ट नहीं हुआ।
परिवहन विभाग ने पुरूष एमवीआई को मुख्यालय बुलाया
परिवहन विभाग के आदेश में कहा गया है कि संतोष कुमार दास मोटरयान निरीक्षक बेतिया को अगले आदेश तक परिवहन विभाग (मुख्यालय) में तैनात किया जाता है. जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि उनके खिलाफ प्रतिवेदित आरोप पत्र गठित कर उपलब्ध कराएं . परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव के हस्ताक्षर से पत्र जारी किया गया है.