पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
07-Jul-2025 06:35 PM
By Viveka Nand
Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के नौ अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किया गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. सारण के बंदोबस्त पदाधिकारी चित्रगुप्त कुमार को विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है.
राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम के निदेशक संजय कुमार जो मुजफ्फरपुर में पदस्थापित थे, उन्हें मुजफ्फरपुर में ही अपर समाहर्ता विभागीय जांच बनाया गया है. वैशाली के वरीय उप समाहर्ता दीपिका कश्यप को हाजीपुर सदर का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है. गोपालगंज के वरीय उप समाहर्ता शिवम गुप्ता को बेतिया सदर का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है. जबकि पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे ओमप्रकाश को जिला भू अर्जन पदाधिकारी सारण के पद पर पदस्थापित किया गया है. शिव कुमार पंडित को अपर समाहर्ता विभागीय जांच सारण बनाया गया है.
वरीय उप समाहर्ता बक्सर सौरभ आलोक को जिला पंचायती राज पदाधिकारी पश्चिम चंपारण, नालंदा के वरीय उपसमाहर्ता प्रणव कुमार को दाउदनगर का भूमि सुधार उपसमाहर्ता बनाया गया है. वहीं गन्ना उद्योग विभाग में संयुक्त सचिव श्री प्रकाश को विशेष कार्य पदाधिकारी निर्वाचन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है.