ब्रेकिंग न्यूज़

तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज

Home / bihar / Bihar Trains: रेल यात्रियों के प्लान पर भारी मौसम की मार, इन ट्रेनों...

Bihar Trains: रेल यात्रियों के प्लान पर भारी मौसम की मार, इन ट्रेनों को किया गया रद्द

Bihar Trains: उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण पूर्व मध्य रेलवे ने 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक 24 एक्सप्रेस ट्रेनें पूरी तरह कैंसिल कर दी हैं। 28 अन्य ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी भी घटाई गई है..

28-Nov-2025 07:38 AM

By First Bihar

Bihar Trains: सर्दी का मौसम आते ही उत्तर भारत में कोहरा पूरी तरह से अपना रंग दिखाने लगा है। अभी नवंबर खत्म भी नहीं हुआ कि दिन में भी विजिबिलिटी कम हो रही है। ऐसे में रेलवे ने पहले से ही सतर्कता बरतते हुए बड़ा फैसला ले लिया है। पूर्व मध्य रेलवे ने 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक कुल 24 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल कर दिया है। ये फैसला खासकर प्रयागराज-टूंडला सेक्शन में घने कोहरे की भविष्यवाणी को देखते हुए लिया गया है, क्योंकि इसी रूट पर ही सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।


सबसे बुरी खबर उन यात्रियों के लिए है जो दिसंबर-जनवरी में घर लौटने या छुट्टियां मनाने का प्लान बना रहे थे। उपासना एक्सप्रेस (हावड़ा-देहरादून), मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस जैसी लोकप्रिय ट्रेनें इस बार पूरे तीन महीने नहीं चलेंगी। इसके अलावा हटिया-आनंद विहार, टाटा-अमृतसर, कामाख्या-गया जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें भी सूची में हैं। अगर आपने इनमें से किसी ट्रेन का टिकट बुक किया है तो तुरंत रिफंड ले लें, वरना परेशान होंगे।


रेलवे सिर्फ कैंसिलेशन तक ही नहीं रुका। 28 और ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी भी घटा दी गई है, ग्वालियर-बरौनी, भागलपुर-आनंद विहार, पाटलिपुत्र-लखनऊ, हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस आदि अब हफ्ते में कम दिन ही चलेंगी। मकसद साफ है कोहरे में ट्रेनें घंटों लेट न हों, चेन पुलिंग न हो और सबसे बड़ी बात, कोई दुर्घटना न हो। रेलवे के मुताबिक पिछले कुछ सालों में कोहरे की वजह से कई बार बड़ी देरी और हादसे हुए हैं, इसलिए इस बार पहले से तैयारी कर ली गई।