Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
30-Jan-2026 07:15 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Top 10 News: NEET छात्रा की संदिग्ध मौत से बिहार की राजनीति और पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए भरोसा जताने से इनकार किया है, वहीं गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्य सचिव और DGP को तलब कर पूरे मामले की समीक्षा शुरू कर दी है। इसी बीच RLM में बड़े संगठनात्मक फेरबदल सहित बिहार की अन्य अहम खबरें सुर्खियों में रहीं।
NEET छात्रा मौत मामला
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में डीजीपी ने आज पीड़ित परिवार को अपने सरकारी आवास पर मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान एसआईटी के अधिकारी भी मौजूद थे। मुलाकात के बाद छात्रा का परिवार नाराज़ होकर डीजीपी आवास से बाहर निकला। छात्रा के भाई ने आरोप लगाया कि बैठक के दौरान उनकी मां से कहा गया, “मान लीजिए उसने सुसाइड किया है, उसके साथ रेप नहीं हुआ।”वहीं छात्रा की मां ने भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि उनकी बेटी को अब तक न्याय नहीं मिला है। उन्होंने कुछ पुलिस अधिकारियों पर भी पक्षपात के आरोप लगाए और कहा कि उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए।
मुख्य सचिव और DGP तलब
पटना के शंभू हॉस्टल में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब किया .गृहमंत्री ने बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार और एक आईजी रैंक के अधिकारी को अपने आवास पर बुलाकर मामले की समीक्षा की। बताया जा रहा है कि सम्राट चौधरी पूरे प्रकरण की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं और आगे कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
विजय सिन्हा के जनता दरबार में फरियाद
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के जनता दरबार में कांग्रेस की पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी दास अपनी फरियाद लेकर पहुंचीं। प्रतिमा दास ने डिप्टी सीएम से मदद मांगते हुए आरोप लगाया कि उनके एक रिश्तेदार ने उनके घर पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने न्याय दिलाने की गुहार लगाई। डिप्टी सीएम ने शिकायत को गंभीरता से सुना और पूरे मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। विजय सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों को तथ्यों की जांच कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश देने की बात कही।
RLM में बड़ा फेरबदल
पार्टी में टूट की अटकलों के बीच RLM अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। दिनारा से विधायक आलोक सिंह को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपेंद्र कुशवाहा ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। संगठन में अन्य बदलावों के तहत हिमांशु पटेल को प्रदेश प्रधान महासचिव और मदन चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। कुशवाहा के इस कदम को हाल के दिनों में पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे विधायकों को साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
भू-माफिया पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान
उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा इन दिनों विभाग में सुधार और सख्त कार्रवाई को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं सर पर कफन बांधकर इस काम को करने निकला हूं। अटल जी के आदर्शों को मानकर मैंने यह कड़ा कदम उठाया है और मुझे किसी बात की चिंता नहीं है। भू-माफिया और भ्रष्ट पदाधिकारियों को मैं गलत नहीं करने दूंगा।”डिप्टी सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि भू-माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जो विभागीय अधिकारी या कर्मचारी बाधा डाल रहे हैं, वे दरअसल भू-माफियाओं और उनके दलालों के हित में काम कर रहे हैं।
गांधी घाट पर राजकीय समारोह
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को पटना के गांधी घाट पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि स्वरूप सलामी दी गई। सलामी के समय मुख्यमंत्री हाथ जोड़कर खड़े रहे। सलामी से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान साथ-साथ गांधी घाट पहुंचते नजर आए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पहले राज्यपाल का अभिवादन किया, फिर बातचीत के दौरान उनके कंधे पर हाथ रखकर साथ चलते दिखे।
जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष
पटना में महज़ 2 इंच जमीन के विवाद में जमकर फायरिंग की गई। दो चचेरे भाइयों के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद में भतीजे ने अपने ही परिजनों पर गोलियां चला दीं। इस हमले में 50 वर्षीय चाची राजमंत्री देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई राजन प्रसाद (25) और पड़ोसी देवसागर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज गंभीर हालत में पीएमसीएच में चल रहा है। देवसागर सिंह के सिर में गोली लगी है। घटना फतुहा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव की है।
गया में फायरिंग जोन हादसा
गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र स्थित बिघी फायरिंग जोन में आज एक बड़ा हादसा हो गया। सीआरपीएफ जवानों के फायरिंग अभ्यास के दौरान तोप का गोला फटने से दो बच्चे चपेट में आ गए। इस घटना में सेवई गांव निवासी किशोर सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा किशोर मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पंकज त्रिपाठी गांव के रंग में रंगे
फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी चकाचौंध से दूर अपने पैतृक गांव में सुकून के पल बिताते नजर आए। ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के ‘कालीन भैया’ अपनी मां की बरसी के अवसर पर बरौली प्रखंड के बेलसंड गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित कर मां को नमन किया। देर रात वे ग्रामीणों के साथ बैठकर फगुआ गीत गाते भी दिखे। उन्होंने कहा, “मैं जमीन से निकला हूं और जमीन कभी मुझसे अलग नहीं हो सकती। यह रिश्ता जीवनभर रहेगा।” पंकज त्रिपाठी ने बिहारवासियों को प्रणाम करते हुए बसंत की शुभकामनाएं भी दीं। मां की बरसी के पूजा-पाठ में शामिल होने के बाद वे मुंबई के लिए रवाना हो गए।
मौसम अपडेट – घना कोहरा, येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के लिए नया मौसम अपडेट जारी किया है। यह चेतावनी 1 फरवरी तक के लिए जारी की गई है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में घना कुहासा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि कोहरे के कारण सुबह और देर रात विजिबिलिटी कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। उत्तर और मध्य बिहार के कई जिलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और शेखपुरा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।