पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
01-Jul-2025 02:18 PM
By Viveka Nand
Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के स्थानांतरण का मुद्दा सुलझने का नाम नहीं ले रहा. विभाग ने कई विकल्प दिए, इसके बाद भी समस्या खत्म नहीं हुई है. अब शिक्षा विभाग ने पारस्परिक स्थानांतरण विकल्प और पुरूष शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर स्थिति स्पष्ट किया है.
शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के पारस्परिक स्थानांतरण विकल्प को लेकर स्थिति स्पष्ट किया है. विभाग ने कहा है कि यह एक विकल्प मात्र है.इसके लिए शिक्षक बाध्य नहीं हैं.अगर अभी भी स्थानांतरण से संबंध में किसी शिक्षक को समस्या है तो वे ई- शिक्षा कोष पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करें. जिला स्तरीय समिति सभी मामलों पर विचार करेगी . शिक्षा विभाग ने आगे कहा है कि शिक्षकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण की कार्रवाई की गई है, ताकि अधिक से अधिक शिक्षकों को उनके हिसाब के विद्यालय में पदस्थापित किया जाए.जिससे की वह अपने दायित्व का निर्वहन कर सकें.
शिक्षा विभाग ने बताया है कि विद्यालय अध्यापकों के स्थानांतरण को लेकर सात श्रेणी में ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए गए थे . जिसमें 190000 आवेदन मिले थे. सातवीं श्रेणी जिसमें दूरी के आधार पर स्थानांतरण है, इसके तहत दिए गए आवेदनों में शिक्षिकाओं को अंतर जिला स्थानांतरण करते हुए जिला एवं विद्यालय का आवंटन किया गया है. वर्तमान में पुरुष शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण नहीं हो पाया है. विद्यालय में रिक्ति,जिलावार छात्र शिक्षक अनुपात एवं संबंधित विद्यालय में प्रतिस्थानी शिक्षक की उपलब्धता के विश्लेषण के बाद स्थानांतरण किया जाएगा.