ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा

Home / bihar / Bihar Teacher News: धमकीबाज महिला टीचर ! देखिए तो...DEO को ही धमकी दे...

Bihar Teacher News: धमकीबाज महिला टीचर ! देखिए तो...DEO को ही धमकी दे रही थीं..शिक्षा विभाग ने महिला और पुरूष शिक्षक को किया सस्पेंड

धमकीबाज महिला शिक्षक को शिक्षा विभाग ने सबक सीखा दिया है। इस मामले में शिक्षा विभाग ने त्वरित एक्शन लिया है। डीईओ को धमकी देने वाली महिला शिक्षक के साथ एक और शिक्षक को सजा मिली है।

31-Jul-2025 10:04 AM

By First Bihar

Bihar Teacher News: एक धमकीबाज महिला शिक्षक को शिक्षा विभाग ने सबक सिखाया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आरोपी धमकीबाज शिक्षिका और एक शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है. शिक्षिका और शिक्षक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में हंगामा किया था. इस आरोप में दोनों को सस्पेंड किया गया है.

सीतामढ़ी डीईओ मणिकांत त्रिपाठी ने धमकीबाज एक शिक्षक और एक महिला शिक्षक को बड़ा सबक सिखाया है। दोनों निलंबित कर दिए गए हैं, तो तीसरे शिक्षक से जवाब-तलब किया गया है। दोनों शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगे हैं। दोनों पर एक आरोप सामान है . सीतामढ़ी  जिले के बाजपट्टी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, बसंतपुर की प्रधान शिक्षक आरफा नाजनीन को निलंबित कर दिया गया है। उक्त शिक्षक को जिला शिक्षा कार्यालय में हंगामा करना महंगा पड़ गया। उस पर कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार/धमकी देने का आरोप है। 

खबर है कि प्रधान शिक्षक ने डीईओ त्रिपाठी को भी कथित तौर पर धमकी दी थी। घटना 26 जुलाई, 2025 की है। आरफा नाजनीन अपने भाई के साथ डीईओ कार्यालय पहुंची थी। किसी बात को लेकर वह कर्मियों से उलझ गई थी। कर्मियों के साथ अशोभनीय व्यवहार किया था और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई थी। इस व्यवहार के लिए डीईओ ने प्रधान शिक्षक से जवाब-तलब किया था। जवाब को निराधार और पूरी तरह भ्रामक पाकर उसे निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि का मुख्यालय रीगा बीईओ कार्यालय निर्धारित किया गया है।