ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान

Home / bihar / Bihar Teacher News: शिक्षिका को परेशान करना BEO को पड़ा महंगा, दो सालों...

Bihar Teacher News: शिक्षिका को परेशान करना BEO को पड़ा महंगा, दो सालों से वेतन भुगतान का मामला दबाये बैठे थे....अब जाकर हुए सस्पेंड

वैशाली जिले में शिक्षिका के चिकित्सा अवकाश का वेतन दो साल तक लंबित रखने वाले बीईओ नीतिश्वर महतो को शिक्षा विभाग ने किया निलंबित। आदेश प्राथमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी।

26-May-2025 04:21 PM

By Viveka Nand

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग के एक प्रखंड स्तरीय अधिकारी ने शिक्षिका को दो सालों तक वेतन भुगतान के लिए परेशान किया. अब जाकर शिक्षा विभाग ने आरोपी बीईओ को सस्पेंड कर दिया है. इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. बीईओ पर शिक्षिका की चिकित्सा अवकाश अवधि का वेतन भुगतान दो सालों तक लंबित रखने के आरोप हैं.प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है.

शिक्षा विभाग के आदेश में कहा गया है कि वैशाली जिले के जन्दाहा प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीतिश्वर महतो के खिलाफ जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली ने 20 मई 2025 को कार्रवाई की अनुसंसा की थी. आरोप है कि बीईओ नीतिश्वर महतो ने एक शिक्षिका के चिकित्सा अवकाश विपत्र को दो सालों तक लटकाये रखा. जिस कारण चिकित्सा अवकाश अवधि का वेतन भुगतान नहीं हो सका. यह इनके गलत मंशा को परिलक्षित करता है. 

ऐसे में नीतिश्वर महतो को तत्काल प्ररभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में इवनका मुख्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय समस्तीपुर निर्धारित किया गया है.