Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल
15-Dec-2025 01:57 PM
By SANT SAROJ
Bihar Road Accident: सुपौल जिले के गौरवगढ़ स्थित गंगा पेट्रोल पंप के सामने आज एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब चार घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ही बाइक पर सवार तीनों लोग सुबह सुपौल की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गंगा पेट्रोल पंप के समीप पहुंची, तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के जोलनहिया गांव निवासी शंभू गोस्वामी और उनके बेटे राहुल गोस्वामी के रूप में हुई है। वहीं, उनका दूसरा पुत्र रोहित गोस्वामी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि शंभू गोस्वामी अपने दोनों पुत्रों को ट्रेन पकड़वाने के लिए सुपौल ले जा रहे थे, तभी यह हृदयविदारक हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल रोहित गोस्वामी को तत्काल एंबुलेंस से सदर अस्पताल, सुपौल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और अज्ञात वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटों सड़क जाम कर दिया।
सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। करीब चार घंटे बाद आश्वासन मिलने के बाद जाम समाप्त कराया गया।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।