Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
26-May-2023 10:07 AM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मुजफ्फरपुर के एसएसपी कार्यालय में अचानक आग लगने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. वही इस आगजनी की घटना के बाद स्थानीय लोगों की घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है.

यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के कंपनी बाग स्थित एसएसपी कार्यालय की है. जहां आज अहले सुबह अचानक आग लग गई. जिसके बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों के द्वारा पूरे मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई, साथ ही इस घटना की सूचना मिलते ही जिले के वरीय अधिकारी और ऑफिस से संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे. वही ऑफिस में रखें फाइल को भी आनन-फानन में बाहर निकाला गया.

सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मामले में एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि आज अहले सुबह सूचना प्राप्त हुई थी कि कार्यालय में आग लग गई है. जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आज पर काबू पा लिया है वही इस आगजनी की घटना में काफी फाइलों के नुकसान होने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन संभवत शार्ट सर्किट के कारण ही आगजनी की घटना हुई है.
