ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / Bihar News: बिहार के एक SDPO के खिलाफ चलेगी विभागीय कार्यवाही ! पुलिस...

Bihar News: बिहार के एक SDPO के खिलाफ चलेगी विभागीय कार्यवाही ! पुलिस टीम को सहयोग नहीं करने का है आरोप

कटिहार के एसडीपीओ धर्मेंद्र कुमार पर छापेमारी में लापरवाही का आरोप लगा है। गृह विभाग ने विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है और 15 दिनों में लिखित जवाब मांगा है। प्रथम दृष्टया वह दोषी पाए गए हैं।

27-Jun-2025 08:11 PM

By Viveka Nand

Bihar News: बिहार के एक अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलेगी. इस संबंध में गृह विभाग ने पत्र जारी किया है. गृह विभाग ने आरोपी पुलिस पदाधिकारी से अपने बचाव में 15 दिनों में लिखित बयान देने को कहा है. 

कटिहार जिले के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) ने 15 अप्रैल 2025 को गृह विभाग में रिपोर्ट किया था. एसडीपीओ धर्मेंद्र कुमार पर आरोप है कि इन्होंने कोढ़ा थाना क्षेत्र में पूर्णिया पुलिस की टीम छापेमारी में उचित सहयोग नहीं किया था. इस वजह से छापेमारी प्रभावित हुई और रिजल्ट संतोषजनक नहीं रहा. धर्मेंद्र कुमार ने ससमय अपेक्षित कार्रवाई नहीं कि इस वजह से अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई.

जांच में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए. इसके बाद इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही संचालित करने का निर्णय लिया गया है. धर्मेंद्र कुमार से कहा गया है कि वह अपने बचाव में 15 दिनों में लिखित बयान दें. साथ ही यह भी बताएं कि वह हाजिर होकर सुनवाई कराना चाहते हैं. साथ ही बचाव में क्या साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहते हैं, इस बारे में जानकारी देने को कहा गया है.