बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
06-Jul-2020 05:17 PM
PATNA : सरकारी स्कूल के बच्चों को मीड डे मील का अनाज और पैसा अब जल्द मिलेगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। सभी डीएम, डीईओ और डीपीओ को जारी आदेश में स्कूलों में अभिभावकों को बुला कर अनाज देने का निर्देश दिया गय़ा है वहीं बच्चों के खाने में DBTके जरिए जल्द से जल्द पैसा डालने का निर्देश दिया गया है।

शिक्षा विभाग के तहत आने वाले मध्याह्न भोजन योजना समिति, बिहार सरकार के निदेशक के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए स्कूलों की बंदी और गर्मी की छुट्टी के दौरान मई,जून और जुलाई के लिए वर्ग एक से पांच तक के छात्रों के लिए 8 किलो अनाज और 358 रुपये वहीं वर्ग छह से आठ के लिए प्रति छात्र 12 किलो और 536 रुपये अदा किए जाए।
जारी आदेश में कहा गया है कि बच्चों को दिया जाने वाला अनाज उनके अभिभावक को स्कूल में बुला कर दिया जाए वहीं दी जाने वाली राशि DBT के जरिए विद्यालय शिक्षा समिति बच्चों या फिर अभिभावकों के खाते में ट्रांसफर करेंगे।
बता दें कि 14 मार्च से लेकर 3 मई तक अनाज की राशि बिहार के सभी सरकारी -अर्धसरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले सभी छात्रों य़ा फिर उनके अभिभावकों के खाते में ट्रांसफर किए जा चुके हैं।