ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन

Home / bihar / Bihar News: सप्तक्रांति एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत, शव के उड़े चीथड़े

Bihar News: सप्तक्रांति एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत, शव के उड़े चीथड़े

Bihar News: खबर बिहार के पश्चिम चंपारण से है, जहां सप्तक्रांति एक्सप्रेस से कट जाने के कारण एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

02-Sep-2025 11:20 AM

By First Bihar

Bihar News: खबर बिहार के पश्चिम चंपारण से है, जहां सप्तक्रांति एक्सप्रेस से कट जाने के कारण एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना मंगलवार को प्रजापति स्टेशन पर छावनी ओवर ब्रिज के समीप रेल की पटरी पर हुई। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक किसी कारणवश पटरी पर आ गया और उसी समय सप्तक्रांति एक्सप्रेस गुजर रही थी। तेज रफ्तार ट्रेन शव को स्टेशन से घसीटते हुए कुछ दूर तक ले गई, जिससे मृतक के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पुलिस ने पुछताछ की है लेकिन युवक के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना दे दी है ताकि युवक की पहचान कराई जा सके।