ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / Bihar News: बिहार में 17.29 करोड़ की लागत यहां बनने जा रहा सब-जेल,...

Bihar News: बिहार में 17.29 करोड़ की लागत यहां बनने जा रहा सब-जेल, 25 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण; सरकार ने जारी किया आदेश

Bihar News: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में 17.29 करोड़ की लागत से नया सब-जेल बनाने के लिए 25 एकड़ भूमि अधिग्रहण को मंजूरी दी गई है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि 2025-26 में परियोजना के लिए 30 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध है।

05-Dec-2025 02:08 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सहरसा जिलान्तर्गत सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल में नये उपकारा (सब-जेल) भवन के निर्माण के लिए 25 एकड़ भूमि अधिग्रहण की स्वीकृति प्रदान की है। इस भूमि के लिए कुल 17 करोड़ 29 लाख सात सौ पनचानवें रूपये मुआवजा राशि निर्धारित की गई है।


सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में कारा प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस परियोजना के लिए 30 करोड़ रुपये का बजट उपबंध उपलब्ध है, जिससे इस परियोजना पर व्यय किया जाएगा। 


उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि भू-अर्जन और मुआवजा भुगतान की पूरी जिम्मेदारी समाहर्त्ता सहरसा को सौंपी गई है और राशि की निकासी एवं व्यय वित्त विभाग द्वारा जारी नियमों और परिपत्रों के अनुसार की जाएगी।


उन्होंने कहा कि यह उपकारा निर्माण परियोजना सहरसा जिले में कारा प्रशासन की कार्यक्षमता को बढ़ाएगी और सुरक्षा संरचना को मजबूती प्रदान करेगी। राज्य सरकार पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ आगे बढ़ाएगी, ताकि न केवल अधिग्रहण प्रक्रिया सही ढंग से पूरी हो, बल्कि यह परियोजना क्षेत्रीय प्रशासनिक सुधार और विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे।