Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
27-Feb-2026 06:45 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: शहरी क्षेत्रों में भूमि की कमी और बढ़ती गर्मी की समस्या से निपटने के लिए बिहार सरकार ने ‘छत पर बागवानी योजना’ को गति दी है। इस योजना के तहत शहरों में रहने वाले लोग अपनी छतों पर सब्जियां उगा सकते हैं, जिसके लिए सरकार 75 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है।
योजना का उद्देश्य पोषण सुरक्षा बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और परिवारों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर उपलब्ध कराना है। इसका संचालन कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय द्वारा किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत 30 गमलों (पौधों सहित) की एक इकाई की लागत 10 हजार रुपये निर्धारित की गई है।
वहीं ‘फार्मिंग बेड मॉडल’ की लागत 60 हजार रुपये तय की गई है। दोनों मॉडलों पर 75 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध है, जिससे सीमित संसाधनों वाले परिवार भी आसानी से इस योजना से जुड़ सकते हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 428 लाभार्थी योजना का फायदा उठा चुके हैं। इसके लिए 3.17 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। वर्तमान में यह योजना पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर नगर निगम क्षेत्रों में लागू है।
शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के किसान परिवार, श्रमिक, महिलाएं तथा मध्यम वर्ग के लोग इसके पात्र हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, छतों पर हरित आवरण विकसित होने से घरों का तापमान नियंत्रित रहता है। इससे गर्मी में राहत मिलती है और ‘अर्बन हीट आइलैंड’ प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है। सरकार की यह पहल पर्यावरण संतुलन और सतत शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।