Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
16-Mar-2025 12:35 PM
By Ranjan Kumar
Bihar News : रोहतास जिले में स्थित काराकाट थाना क्षेत्र के करीब टोला में दो साढूं भाईयों के बीच का विवाद जानलेवा बन गया। सुभाष सिंह को उनके छोटे साढूं धर्मेंद्र कुमार ने कार से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी धर्मेंद्र बीएमपी का जवान बताया जा रहा है और वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा और जांच शुरू कर दी।
संपत्ति का पुराना झगड़ा
मृतक सुभाष सिंह संझौली के चवनिया गांव के रहने वाले थे। इस हत्या के पीछे संपत्ति का लंबा विवाद बताया जा रहा है। ससुराल में कोई साला नहीं होने की वजह से तीन साढूं, सुभाष, धर्मेंद्र और एक अन्य के बीच सालों से जमीन-जायदाद को लेकर तनातनी चल रही थी। होली के मौके पर सभी ससुराल में जमा हुए थे। इसी दौरान यह खूनी खेल हुआ।
कैसे हुई वारदात?
होली की दोपहर सुभाष सिंह ससुराल से बाइक पर मटन खरीदने निकले। घर से सिर्फ 200 मीटर दूर ही थे कि पहले से घात लगाए धर्मेंद्र ने अपनी कार से जोरदार टक्कर मार दी। सुभाष की बाइक छिटक गई, और उनकी सांसें थम गईं। मृतक के बेटे चंदन ने बताया, "मेरे मौसा ने पहले भी पापा को धमकी दी थी। हमारी नानी हमारे साथ रहती थीं, और मौसा से पुरानी रंजिश थी।"
परिवार में दोहरा दर्द
सुभाष के परिवार के लिए यह दुख और भी गहरा है। चंदन की शादी अभी 11 मार्च को ही हुई थी। घर में खुशियां मनाने की तैयारी थी, लेकिन अब मातम पसर गया। बताते चलें कि काराकाट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद संझौली गांव भेज दिया। धर्मेंद्र की कार जब्त कर ली गई है, लेकिन वह फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपी मोतिहारी का रहने वाला है और उसकी तलाश में छापेमारी चल रही है।