प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर
12-Feb-2026 06:46 PM
By Viveka Nand
Bihar Road News: पथ निर्माण विभाग ने एक सड़क निर्माण कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया है. गुणवत्ताविहीन काम करने के प्रमाणित आरोप के बाद संबंधित कंपनी को 10 सालों के लिए कालीकृत कर दिय़ा गया है. इस संबंध में अभियंता प्रमुख ने आदेश जारी किया है.
संवेदक R.L. Choudhary Infratech हुआ ब्लैकलिस्ट
संवेदक R.L. Choudhary Infratech Pvt. Ltd., R.L. Market, Saidnagar, Laheriasarai, Darbhanga (निबंधन सं0-1230047 श्रेणी-01) को पथ प्रमंडल, दरभंगा अन्तर्गत महात्मा गाँधी कॉलेज से अलीनगर पी०डब्लू०डी० पथ, खर्गा सहनी चौक, परमेश्वर चौक होते हुए बेला दुर्गा मंदिर तक पी०डब्लू०डी० पथ तक पी०टी०सी० चाहर दिवारी के उत्तर वाले रेलवे लाईन तक पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य में 1 कि०मी० में कराये गये Cement Concrete Pavement कार्य में प्रयुक्त Cement Concrete Pavement का Compresive Strength 166.828 kg/cm' पाया गया है, जो प्रावधान 407.888 kg/cm से कम है। फलस्वरूप संवेदक के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की गई थी.
इस आलोक में संवेदक से 16.05.2025 एवं 04.07.2025 के माध्यम से स्पष्टीकरण की मांग की गई. संवेदक ने 11.07.2025 से प्रारंभिक एवं अंतिम जाँच प्रतिवेदन की माँग को लेकर अनुरोध पत्र दिया गया। दिनांक 01.09.2025 के द्वारा मामले से संबंधित प्रारंभिक एवं अंतिम जाँच प्रतिवेदन उपलब्ध कराते हुए फिर से स्पष्टीकरण की माँग की गई. इस आलोक में संवेदक द्वारा 25.09.2025 को स्पष्टीकरण दिया गया.
उक्त स्पष्टीकरण को 05.12.2025 द्वारा TTRI को मंतव्य रिपोर्ट उपलब्ध कराने हेतु दिया गया. निदेश के आलोक में TTRI ने 10.12.2025 द्वारा मंतव्य सहित प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया, जिसमें संबंधित पथ के 14 कि०मी० में कराये गये Cement Concrete Pavement कार्य में प्रयुक्त Cement Concrete Pavement का Compresive Strength प्रावधान (407.888 kg/cm) से कम 166.825 kg/cm' पाये जाने का उल्लेख है।
समीक्षा के बाद संवेदक के स्पष्टीकरण स्वीकार योग्य नहीं पाया गया. अंकित कार्य में पाई गई प्रमाणित अनियमितता के लिए बिहार ठीकेदारी निबंधन नियमावली 2007 के नियम-11 (क) (ii) एवं विभागीय कार्यालय आदेश सं0-154 सहपठित ज्ञापांक-5403 (S) दिनांक 18.06.2015 को कंडिका 8 (1) (b) के प्रावधानों के तहत संवेदक R.L.Choudhary Infratech Pvt. Ltd., R.L. Market, Saidnagar, Laheriasarai, Darbhanga, Bihar (निबंधन सं0-1230047 श्रेणी- 01) को आदेश निर्गत की तिथि से 10 (दस) वर्षों के लिए कालीकृत करने का आदेश पारित किया गया है.