Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन
29-May-2025 09:37 AM
By First Bihar
Bihar development: केंद्र सरकार ने बिहार के 20 जिलों में सड़क और पुल निर्माण से जुड़ी 367.94 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दे दी है। यह सभी योजनाएं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III के अंतर्गत स्वीकृत की गई हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जानकारी दी कि इन परियोजनाओं की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को भी मंजूरी मिल चुकी है और इससे न सिर्फ बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
उपमुख्यमंत्री ने इन योजनाओं की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय बिहार के गांवों के कायाकल्प की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि कुल 367.94 करोड़ की परियोजनाओं में 153.94 करोड़ रुपये राज्य सरकार खर्च करेगी।
पश्चिम चंपारण के रामनगर प्रखंड में नारा नदी पर खतौनी रोड से जुड़ने वाले 268.32 मीटर लंबे आरसीसी पुल के निर्माण के लिए 23.60 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा बिहार के अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भोजपुर, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पटना, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली और पश्चिम चंपारण जिलों में कुल 5 ग्रामीण सड़कों (33.65 किमी) और 103 पुलों (3891.71 मीटर) के निर्माण की स्वीकृति दी गई है।
यह परियोजनाएं डबल इंजन सरकार की उस नीति का हिस्सा हैं जिसका उद्देश्य है गांवों को शहरों से बेहतर सड़क नेटवर्क के माध्यम से जोड़ना, ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसी मूलभूत सुविधाओं तक ग्रामीणों की पहुंच आसान हो सके।