वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
01-Feb-2026 01:15 PM
By First Bihar
Bihar RERA : भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा), बिहार ने प्रोजेक्ट निबंधन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक नई ऑनलाइन व्यवस्था की शुरुआत की है। अब प्रोजेक्ट प्रमोटर रेरा बिहार के पोर्टल पर प्रत्येक कदम पर मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे और आवश्यक दस्तावेज़ एवं सूचनाओं को सही ढंग से जमा कर सकेंगे। नई व्यवस्था आज, 1 फ़रवरी, 2026 से लागू हो गई है।
इस नई प्रक्रिया के तहत आवेदन को विभिन्न खण्डों में बांटा गया है, जिनमें प्रोजेक्ट से संबंधित जानकारी, प्रोजेक्ट नक्शा, ज़मीन दस्तावेज़, वित्तीय विवरण और विभिन्न प्राधिकरणों से प्राप्त अनापत्ति प्रमाणपत्र शामिल हैं। आवेदन से पहले यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी आवश्यक दस्तावेज़ मौजूद हों, ताकि आवेदन भरते समय कोई कठिनाई न आए। आवेदन पूर्ण होने पर उसका ऑनलाइन सबमिशन और प्रिंटआउट प्राप्त करना भी संभव होगा।
नई प्रक्रिया लागू करने से पहले रेरा ने सभी बिल्डरों को ईमेल के माध्यम से जानकारी दी और उनके सुझाव मांगे। इसके बाद 28 जनवरी को नगर विकास एवं आवास विभाग, अग्निशमन विभाग, क्रेडाई बिहार, बीएआई और बिल्डरों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। रेरा जांच आयुक्त श्री संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए इस बैठक में बिल्डरों ने सुझाव दिए, जिन्हें ध्यान में रखते हुए आवेदन प्रारूप में आवश्यक सुधार किए गए ताकि प्रक्रिया सरल और सहज हो।
रेरा बिहार के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य प्रोजेक्ट निबंधन में समय कम करना और बिल्डरों को प्रोजेक्ट जल्दी शुरू करने में सहायता देना है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में निबंधन प्रक्रिया को सरल बनाने के कई कदम उठाए गए हैं और यह नई व्यवस्था बिल्डरों और घर खरीदने वालों दोनों के हित में है।
सिंह ने यह भी कहा कि रेरा भविष्य में भी सुझावों के आधार पर प्रक्रिया में सुधार करता रहेगा। इच्छुक हितधारक अपने सुझाव रेरा बिहार के व्हाटसएप नंबर 9942116697 पर भेज सकते हैं। इस नई व्यवस्था से न केवल बिल्डरों के लिए आवेदन प्रक्रिया आसान होगी, बल्कि घर खरीदने वालों को भी उनके हक का लाभ समय पर मिलेगा, जिससे रेरा अधिनियम का उद्देश्य पूरी तरह साकार होगा।