ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत

Home / bihar / Bihar News: बिहार के इन दो जिलों में 4 पुल बनाने की स्वीकृति...

Bihar News: बिहार के इन दो जिलों में 4 पुल बनाने की स्वीकृति ,सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ रू, जानें...

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया और पश्चिम चंपारण में 88.72 करोड़ रुपये की लागत से 4 नए उच्च स्तरीय आरसीसी पुलों के निर्माण की घोषणा की है। ये पुल ग्रामीण विकास, संपर्क और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देंगे।

21-Jun-2025 04:40 PM

By Viveka Nand

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि नाबार्ड सहायता प्राप्त राज्य योजना के तहत गया और पश्चिम चंपारण जिलों में चार नए उच्च स्तरीय आरसीसी पुलों के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है । इस पर कुल 8872.614 लाख (88.72 करोड़) रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि नदियों पर पुल बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा , सम्पर्क बढेगा और लोगों का समय बचेगा।  इस पुल के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और रोजगार के अवसरों तक लोगों की पहुंच आसान होगी। 

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि गया जिले के इमामगंज प्रखंड में मोरहर नदी पर पकरी गुढ़िया से चौबर रोड के बीच एक उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण प्रस्तावित है जिसकी अनुमानित लागत 2089.801 लाख रुपये है। इसी जिले के बाँके बाजार प्रखंड में मोरहर नदी पर ही एक और पुल जूरी नवाडीह गांव के पास नवाडीह से फुलवारिया रोड के बीच बनाया जाएगा, जिस पर 2107.933 लाख रुपये खर्च का आकलन है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि  पश्चिम चंपारण जिले के बगहा प्रखंड में मनोर नदी पर पीएमजीएसवाई पथ (एल042) गोनौली से गोरारा रोड के बीच एक उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण प्रस्तावित है, जिसकी अनुमानित लागत 2965.940 लाख रुपये तय की गई है। इसी जिले के लौरिया प्रखंड में सिकहरना नदी पर जवाहिरपुर घाट के पास एक उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण किया जाएगा, जिस पर 1708.940 लाख रुपये की लागत आएगी। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने बताया कि इन चारों पुलों का प्रस्ताव ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा तैयार किया गया है। 

चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार ग्रामीण, शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में मूलभूत सुविधाओं को विस्तार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।  इस के लिए लगातार काम कर किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इन पुलों के निर्माण से ना केवल आधारभूत संरचना मजबूत होगी, बल्कि राज्य के दूरदराज़ इलाकों में विकास के द्वार खुलेंगे।