आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल
16-Mar-2026 09:29 PM
By First Bihar
PATNA: राज्यसभा की पांचों सीटों पर चुनाव जीतने के बाद एनडीए में खुशी की लहर दौड़ गयी। जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों को कार्यकर्ता बधाई देने के लिए पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को माला पहनाया और जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी।
बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा नेता नितिन नवीन, जदयू के वरिष्ठ नेता रामनाथ ठाकुर, रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा के महासचिव शिवेश राम राज्यसभा चुनाव जीत गए हैं। पांचवीं सीट के उम्मीदवार शिवेश राम को सबसे अधिक विधायकों के वोट मिले।
जय श्रीराम से बीजेपी दफ्तर गूंज उठा। महिलाओं ने एक सूर में एनडीए जिंदाबाद और भाजपा जिंदाबाद का नारा लगाया। बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार, नितिन नबीन, उपेन्द्र कुशवाहा, शिवेश राम और रामनाथ ठाकुर को राज्यसभा की जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी। एनडीए कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।
नितिन नबीन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूरे एनडीए की टीम ने एकजुटता के साथ मजबूत प्रदर्शन किया है। बिहार की 14 करोड़ आवाम एनडीए के साथ है। मुझे पहली बार राज्यसभा जाने का मौका मिला है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वरिष्ठ नेतृत्वकर्ता को आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे देश के संसद में संसद के सदस्य के रूप में काम करने का मौका दिया है। अब देश के संसद में बिहार के विकास के लिए आवाज उठाऊंगा। इस जीत के लिए एनडीए के तमाम साथियों को धन्यवाद और शुभकामनाएं देता हूं।