ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / bihar / बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ बनाएगा 'जनता कर्फ्यू' को सफल, कोरोना के मद्देनजर...

बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ बनाएगा 'जनता कर्फ्यू' को सफल, कोरोना के मद्देनजर रद्द किया भूख हड़ताल

21-Mar-2020 06:10 PM

PATNA :बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने पीएम मोदी के आह्वान पर 'जनता कर्फ्यू' को सफल बनाने की निर्णय लिया है। संघ ने इस बीच कोरोना की आपदा को देखते हुए भूख हड़ताल कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया है। 


बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदार नाथ पांडेय और महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि हम कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सरकार का साथ देंगे। पीएम मोदी की अपील पर हो रही जनता कर्फ्यू को संघ अपना पूरा समर्थन देगा। वहीं उन्होनें कहा कि 23 मार्च से 31 मार्च तक भूख हड़ताल कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया है।


संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने बताया कि हड़ताली शिक्षक उस दौरान गावों में पांच-पांच की टोली बनाकर जागरूकता अभियान चलाएंगे। शिक्षक अपने स्तर से मास्क, सेनेटाइजर, साबुन और नैपकिन आदि का वितरण लोगों के बीच करेंगे। साथ ही साथ पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए बच्चों और अभिभावकों के बीच जागरूकता अभियान चलाएंगे।


बता दें कि बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ  सातवें वेतनमान के विसंगतिपूर्ण मानकों को निरस्त करने, लेवल सात व आठ को लागू करने, सेवा शर्त, ऐच्छिक स्थानांतरण, सेवा की निरंतरता, भविष्य निधि, पेंशन और ईपीएफ की सुविधा लागू करने की मांग को लेकर पिछले 25 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।राज्य के 6000 से अधिक स्कूलों में ये 40 हजार शिक्षक कार्यरत हैं। वहीं सूबे के लगभग पौने चार लाख नियोजित शिक्षक भी समान काम समान वेतन समान सेवा शर्त समेत सात सूत्री मागों के समर्थन में पिछले 17 फरवरी से हड़ताल पर हैं।