ब्रेकिंग न्यूज़

‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार

Home / bihar / Bihar Politics: अब प्रेस कांफ्रेंस करेंगे NDA प्रवक्ता, JDU के नीरज कुमार हर...

Bihar Politics: अब प्रेस कांफ्रेंस करेंगे NDA प्रवक्ता, JDU के नीरज कुमार हर PC में मौजूद होंगे.. BJP व सहयोगी दल के प्रवक्ता बदलते रहेंगे

Bihar Politics: एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें सभी घटक दल के प्रवक्ता मौजूद रहेंगे. 10 तारीख से इसकी शुरूआत बगहा से होगी.

09-Jan-2025 03:51 PM

By Viveka Nand

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी गठबंधन तैयारी में जुटा है. सभी जिलों में एनडीए की संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन होना है. इसके पहले एनडीए गठबंधन की तरफ से संयुक्त कांफ्रेंस आयोजित की जा रही है. जिसमें सभी घठक दलों के प्रवक्ता मौजूद रहेंगे . जारी की गई सूची में जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार हर जगह रहेंगे, वहीं भाजपा समेत अन्य सहयोगी दलों के प्रवक्ता बदलते रहेंगे. 

एनडीए प्रवक्ता अब जिलों में जाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके लिए संयुक्त सूची जारी की गई है. सूची में पांचो घटक दल के प्रवक्ताओं के नाम हैं. 10 से लेकर 14 जनवरी तक का शेड्यूल जारी किय़ा गया है. एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर प्रवक्ता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार हर प्रेस कॉन्फ्रेंस में रहेंगे. जबकि सहयोगी दल भाजपा के प्रवक्ता बदलते रहेंगे. 10 जनवरी को बगहा में प्रेस कॉन्फ्रेंस है, जिसमें मुख्य प्रवक्ता जदयू नीरज कुमार के अलावे भाजपा से नीरज कुमार,लोजपा(आर) से राजेश सिंह, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से श्याम सुंदर शरण, रालोमो से राम पुकार सिन्हा मौजूद रहेंगे.

वहीं, पश्चिम चंपारण (बेतिया) में 10 तारीख को ही दूसरा प्रेस कॉन्फ्रेंस है. जिसमें जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, भाजपा से कुंतल कृष्णन, लोजपा(आर) से राजेश सिंह, हम(से) से श्याम सुंदर शरण और रालोमो से राम पुकार सिन्हा शामिल होंगे. वहीं 11 तारीख को पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी में प्रेस कॉन्फ्रेंस है.12 को शिवहर और मुजफ्फरपुर, 13 को सारण, 14 को सिवान और गोपालगंज में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई है.