बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार की बेटी अनीषा का जलवा… अब दुनिया देखेगी सारण की कत्थक की चमक, इंटरनेशनल मंच पर बिखेरेगी जादू BIHAR BHUMI : 'कैसे बेटा हो यार ... ', विजय सिन्हा के कार्यक्रम में बुजुर्ग मां को लेकर पहुंचा युवक, भड़के डिप्टी सीएम ने कहा - माता-पिता का अपमान करता हो तो सीधे FIR करें ... युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं
07-Dec-2025 01:14 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Police Viral Video: बिहार के पुलिस महकमे में घूसखोरी के मामले लगातार सामने आते रहे हैं, जिससे बिहार पुलिस की साख पर सवाल उठते रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी वर्दी में शराब पीते नजर आ रहा है और बोल रहा है कि अब दो-पांच हजार से काम नहीं चलेगा क्योंकि रेट बढ़ गया है।
दरअसल, बिहार के सरकारी विभागों में तैनात कर्मियों का भ्रष्टाचार के साथ पुराना नाता रहा है। राज्य के अलग-अलग जिलों से लगातार भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। निगरानी, स्पेशल विजिलेंस यूनिट और आर्थिक अपराध इकाई की तरफ से लगातार एक्शन के बावजूद भ्रष्ट अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। राज्य में में नई सरकार के गठन के बावजूद भ्रष्टाचार के मामलों में कोई कमी आती नहीं दिख रही है।
मधेपुरा से एक पुलिसकर्मी का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि ‘फर्स्ट बिहार झारखंड’ नहीं करता है। वायरल वीडियो में मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना में तैनात में जमादार उत्तम कुमार मंडल एक पीड़ित राहुल कुमार से घूस मांगते हुए दिख रहा है।
वर्दी में ही सरकार के नियम और कानून को ताक पर रखकर शराब पी रहा जमादार पुलिस महकमे की पोल भी खोल रहे हैं। वीडियो में जमादार उत्तम मंडल घूस यह कह कर मांगते हैं कि, रेट बढ़ गया है। अब वह दो हजार,पांच हजार नहीं लेते हैं वह सीधे बीस हजार पच्चीस हजार लेते हैं और काम पारदर्शिता के साथ करते हैं। यह वीडियो पुलिस विभाग कीा पोल खोलने के लिए काफी है, जहां बिना घूस के FIR तक नहीं होता है।