1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 02, 2026, 12:45:53 PM
AI से सांकेतिक तस्वीर - फ़ोटो self
Bihar News: बिहार में ठगी के तरह-तरह के खेल सामने आते हैं. पटना में बजाप्ता फर्जीवाड़ा करने वाला गैंग सक्रिय है. गैंग में नेता से लेकर अफसर तक शामिल होते हैं. यह गैंग काम कराने का झांसा देकर भोले-भाले लोगों से मोटी रकम की ठगी करता है. इन दिनों राजधानी में एक ऐसे ही ठग गैंग की जबरदस्त चर्चा है. इस गैंग में सत्ताधारी जमात के नेता से लेकर पूर्व आईएएस अफसर तक शामिल हैं. गिरोह ने मंदिर के 'बाबा' को पांच लाख का चूना लगा दिया, हजारों के ड्राई फ्रूट्स व मिठाई अलग से. बेचारे बाबा परेशान हैं, काम भी नहीं हुआ और पैसा भी पानी में चला गया. काफी दिनों तक 'बाबा' मामले को दबाए रखे. आखिर धैर्य की भी सीमा होती है, एक दिन बाबा के सब्र की बांध टूट गई और सारी बातें उगल दी. किसी ने बाबा की बातों को रिकार्ड कर लिया. अब वह वीडियो वायरल हो रहा है.
नेताजी ने बाबा से पांच लाख की कर ली ठगी
पटना के एक 'बाबा' का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में बाबा कहते सुनाई पड़ रहे. एक नेता जो सत्ताधारी दल से जुड़े हैं, उन्होंने पांच लाख रू ले लिये. यह पैसा हथियार का लाइसेंस दिलाने के नाम पर लिया गया. नेताजी ने जिस जिलाधिकारी के नाम पर बाबा से पैसा लिया, उनसे मिलाने भी ले गया. साथ में तस्वीर भी खिंचवाई. उत्तर बिहार का वो जिला जो नेपाल व यूपी से लगती है, तब वो साहब वहीं पदस्थापित थे.
पैसा अलग, ऊपर से झोला भरकर ड्राई फ्रूट्स और मिठाई
हथियार का लाइसेंस दिलाने के नाम पर नेताजी, साहेब से मिलने जाते थे. उस समय ड्राई फ्रूट्स से लेकर राजधानी की सबसे चर्चित मिठाई दुकान से हजारों रू की मिठाई बंधवाई जाती थी. राजधानी से जिला में आने-जाने, तेल-पानी का सारा खर्चा बाबा उठाते थे. सारी बातें वायरल वीडियो में बाबा ही कह रहे हैं. बाबा इतने गुस्से में हैं कि नेताजी के बारे में अपशब्दों का भी प्रयोग कर रहे.
हमारा पांच लाख रू नेताजी से वापस करा दीजिए....
वायरल वीडियो में बाबा अपना पांच लाख रू जो हथियार लाइसेंस के नाम पर नेताजी को दिए थे, वापस करने की मांग करते सुने जा रहे हैं. बाबा ने सत्ताधारी दल के नेताजी के करीबी को फोन लगाकर ये बातें कहीं. कहा, जब हथियार का लाइसेंस नहीं मिला तो पैसा वापस करा दीजिए. काम के लिए पांच बार बेतिया ले गया, इस पर न जानें कितना रू खर्च हुआ. झोला के झोला मिठाई ले गए. क्या-क्या नहीं किए. इसके बाद भी काम नहीं हुआ. ऐसे में मेरा पैसा तो वापस करा दीजिए. बाबा बोलने के दौरान नेताजी के बारे में अपशब्द कहते भी सुने गए हैं।
वायरल वीडियो में बाबा, एक नेता और तत्कालीन जिलाधिकारी का नाम ले रहे..
बता दें, बाबा का यह वीडियो पूरे तौर पर वायरल है. वीडियो सामने आने के बाद जेडीयू के नेताजी की एक बार फिर से पोल पट्टी खुल गई है. सोशल मीडिया पर बाबा का वो वीडियो सार्वजनिक है. दल के अंदर भी नेताजी के कारनामों की पूरी चर्चा है. पार्टी नेता ही उस वीडियो को एक दूसरे पर शेयर कर रहे. बाबा न सिर्फ सत्ताधारी दल के नेताजी का नाम ले रहे, बल्कि तत्कालीन जिलाधिकारी का नाम भी लेते सुने जा रहे.