ब्रेकिंग न्यूज़

प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर

Home / bihar / Bihar Police: बिहार में कहां मिले एके-56, एके-47 और इंसास रायफल..? 3 लाख...

Bihar Police: बिहार में कहां मिले एके-56, एके-47 और इंसास रायफल..? 3 लाख के इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 3 लाख के इनामी नक्सली कमांडर सुरेश कोड़ा ने मुंगेर में पुलिस उपमहानिरीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उसके पास से AK-47, AK-56, इंसास राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। उस पर मुंगेर, लखीसराय और जमुई मे

18-Feb-2026 04:50 PM

By Viveka Nand

Bihar Police: बिहार पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है. कुख्यात नक्सली कमांडर ने आज पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. नक्सली कमांडर पर पुलिस ने 3 लाख का इनाम घोषित कर रखा था. समर्पण किए नक्सली के पास से एके-56,एके-47 जैसे हथियार मिले हैं. 

डीआईजी मुंगेर के समक्ष किया सरेंडर 

3 लाख के इनामी नक्सली कमांडर सुरेश कोडा ने आत्मसमर्पण कर दिया है. मुंगेर के पुलिस उप महानिरीक्षक के समक्ष कुख्यात नक्सली ने आज समर्पण किया है. इसके पहले दिसंबर 2025 में भी  मुंगेर में तीन कुख्सायात नक्सलियों ने समर्पण किया था. कुख्यात नक्सली के पास से एक एके- 47 राइफल, एक एके- 56 राइफल, दो इंसास राइफल, 505 कारतूस व 10 मैगजीन बरामद किए गए हैं.

25 वर्षों से फरार था कुख्यात नक्सली 

जिस कुख्यात नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है उसके खिलाफ मुंगेर व अन्य थानों में 60 आपराधिक मामले दर्ज हैं. सुरेश कोड़ा एसएसी का सक्रिय सदस्य है और 25 सालों से फरार था. इसके खिलाफ मुंगेर लखीसराय व जमुई में मामले दर्ज हैं. इस कुख्यात ने 2008 में मुंगेर में एक चौकीदार की हत्या कर दी थी. वहीं 2010 में जमुई में भी एक चौकीदार की हत्या कर दी थी.