देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
26-Mar-2026 02:25 PM
By First Bihar
BIHAR POLICE : बिहार पुलिस में अनुशासन और नैतिकता की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। गायघाट थाना क्षेत्र में हुए विवादित मामले के बाद अब मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना के तात्कालिक थानाध्यक्ष राजा कुमार को “वीर पशुपतिनाथ मेडल” और प्रशस्ति पत्र से वंचित करने का निर्णय लिया गया है।
क्या है पूरा मामला.....
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के दौरान गोली चलाने के आरोप में तात्कालिक थानाध्यक्ष राजा कुमार का नाम सामने आया था। इनके ऊपर यह आरोप था कि मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरनियां गांव में पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करने के दौरान इन्होंने अपने सरकारी पिस्टल से गोली चलाई और इससे एक किसान जगतवीर राय की मौत हो गई। विवाद बढडने के बाद SHO राजा कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। साथ ही 18 मार्च को गायघाट थाने में इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
वैशाली में दिया जाना था मेडल.....
तात्कालिक थानेदार राजा कुमार को सम्मानित करने का पत्र जारी हो गया. इन्हें वैशाली के बलिगांव में आयोजित होने वाले शहीद पशुपतिनाथ स्मारक समिति जिसके अध्यक्ष वैशाली के पुलिस अधीक्षक हैं, की तरफ से “वीर पशुपतिनाथ मेडल” मिलना था. बजाप्ता घटना के अगले दिन यानि 19 अप्रैल को इसका पत्र भी जारी हो गया. विवाद बढ़ा तो अब इस पर रोक लगा दी गई है। तिरहुत क्षेत्र के डीआईजी ने राजा कुमार को वीर पशुपति मेडल देने पर रोक लगा दिया है. सामान्य प्रक्रिया के अनुसार, उन अधिकारियों को “वीर पशुपतिनाथ मेडल” से सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने उत्कृष्ट सेवा और बहादुरी का प्रदर्शन किया हो।
मुजफ्फरपुर जिले के इस थानाध्यक्ष के खिलाफ गंभीर आरोपों और कर्तव्य लापरवाही के चलते तिरहुत क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक ने उनके सम्मान को रोकने का आदेश जारी किया है। डीआईजी ने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों,पटना पुलिस मुख्यालय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर तथा शहीद पशुपतिनाथ स्मारक समिति बलिगांव को भेजी है.
मालूम हो कि, मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना की पुलिस 17 मार्च की देर रात पास्को (POCSO) एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। तभी आरोपी अपने घर से निकल परोस के घर में जा छुपा जिसके बाद पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पड़ोस के घर में पहुंची। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया जिसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। जवाब में स्थानीय लोगों की ओर से भी पुलिस पर गोली चलाई गई।
इसी गोलीबारी की घटना में एक स्थानीय लोगों को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ऐसे में ग्रामीणों का यह आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस के तरफ से जो गोली चली थी जिससे एक शख्स की मौत हुई वह गोली गायघाट के SHO राजा कुमार ने चलाई थी। इसके बाद काफी हो-हल्ला हुआ और इसके मुजफ्फरपुर के एसपी ने राजा कुमार को लाइन हाजिर किया।