Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
24-Jun-2022 07:49 AM
PATNA : बिहार पुलिस इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रही है शायद यही वजह है कि एक के बाद एक पुराने फैसले बदले जा रहे हैं। सिपाही से इंस्पेक्टर तक के पुलिसकर्मियों के तबादले की नीति को रद्द करने के बाद पुलिस मुख्यालय ने एक और पुराना फैसला पलट दिया है। बिहार पुलिस के प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षकों और अनुदेशकों की तैनाती के लिए बने नियम को निरस्त कर दिया गया।
डीजीपी एसके सिंघल ने पुलिस आदेश संख्या 316/20 को रद्द करने का फरमान जारी कर दिया है। अब नए सिरे से इसे बनाया जाएगा। बिहार पुलिस के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षकों और अनुदेशकों की तैनाती को लेकर वर्ष 2020 में तत्कालीन डीजीपी ने पुलिस आदेश संख्या 316/20 जारी किया था। इसे रद्द कर दिया गया है। रद्द करने की वजह राज्य सरकार से सहमति नहीं होना बताया गया है। इसको लेकर जारी आदेश में कहा गया है कि गृह विभाग के अनुमोदन के बाद यह कदम उठाया गया है।
बिहार पुलिस के आंतरिक स्रोत से प्रशिक्षकों और अनुदेशकों के चयन के लिए समन्वयक प्रभाग की जिम्मेदारी मानव संसाधन विकास और प्रशिक्षण प्रभाग को दी गई थी। प्रभाग को सभी संस्थानों के संबंध में प्रशिक्षक व अनुदेशक का डाटाबेस रखना था।